Video में देखें, कैसे खली ने ब्रॉडी से लिया धोखे का इतंकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने हल्द्वानी में ब्रॉडी स्टील के हाथों मिली टक्कर का हिसाब देहरादून में पूरा कर लिया। खली ने ब्रॉडी स्टील और उसके दोनों साथियों को महज आठ मिनट में धराशायी कर दिया।
घायल खली के सामने तीनों विदेशी रेसलर का कोई पैंतरा काम नहीं आया। स्टील के दोनों साथी रेसलर नॉक्स और अपोलो चैन से बंधे थे। स्टील भी इस तरह से लड़े मानो उनमें कोई दमखम नहीं है।
जिस तरह खली को स्टील ने कुर्सी से लहूलुहान किया था ठीक उसी अंदाज में खली ने विदेशी रेसलर पर हमला बोलकर अपना बदला पूरा किया।
वीडियो में देखें खली और ब्रॉडी स्टील की फाइट
रविवार शाम करीब छह बजे रायपुर के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सीएम हरीश रावत, खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रंजीत रावत और विधायक उमेश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद लगभग एक घंटे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। रेसलिंग शो की पहली फाइट में ब्राइन क्रेज और जस्टीन कवलर के बीच हुई। करीब 15 मिनट चली फाइट में ब्राइन ने जस्टीन को पटखनी दी।
इसके बाद लगातार रेसलिंग मुकाबले हुए, लेकिन मुख्य मुकाबला खली और ब्रॉडी के बीच रात साढ़े दस बजे शुरू हुआ। दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को चैलेंज करने से पहले डेथ वारंट पर हस्ताक्षर कर चुके थे। मुकाबले से ऐन पहले कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट सीडब्ल्यूई ने तय किया कि यह वन वाई वन मुकाबला होगा।
यहां देखें, वीडियो...