फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ketan murder case Bhim Army activists heading to Tehri stopped Uttarakhand news

Haridwar: केतन हत्याकांड, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को पुलिस ने रोका, कुछ कार्यकर्ता हिरासत में लिए

Tue, 30 Jun 2026 03:03 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ नरेंद्रनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ नरेंद्रनगर। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 30 Jun 2026 03:03 PM IST
सार

केतन हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए टिहरी जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और उनके कार्यकताओं को पुलिस ने रोक दिया।

विज्ञापन
Ketan murder case Bhim Army activists heading to Tehri stopped Uttarakhand news
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्र शेखर आजाद को पुलिस ने फिलहाल नरेंद्रनगर बाईपास पर रोक दिया। सांसद चंद्र शेखर आजाद  प्रतापनगर के देवल गांव में मृतक केतन लाल के परिजनों को सांत्वना देने जाने के लिए निकले हैं।

विज्ञापन


नरेंद्रनगर क्षेत्र में हो रही बारिश के दौरान पुलिस ने फिलहाल उन्हें बाईपास पर रोका हुआ है। सांसद चंद्र शेखर देवल गांव जाने की जिद पर अडे़ हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपने साथ वह 10-12 लोगों को लेकर जा सकते है, लेकिन भीड़ को उनके साथ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


हरिद्वार में कार्यकर्ताओं को रोका गया
केतन हत्याकांड मामले में मंगलवार को फिर से टिहरी जा रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को शंकराचार्य चौक के पास पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रोक दिया। काफी देर तक कार्यकर्ता आगे बढ़ाने की जिद करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं कुछ पदाधिकारी पहले ही वाहनों से आगे निकल गए। पुलिस अधिकारी वहां में उनके पीछे गए हैं। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद दो गाड़ियों के साथ हरिद्वार से आगे पहुंचे, लेकिन  काफिले को हरिद्वार में शंकराचार्य चौक पर रोका गया। कुछ देर बाद वह से निकल निकले तो उन्हें नरेंद्रनगर बाईपास से आगे नहीं जाना दिया गया।

केतन हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए टिहरी जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार को समर्थकों के साथ कुछ दिन पहले भी पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इस दौरान हुई खींचातानी में सांसद की शर्ट फट गई। उन्होंने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। घंटों हंगामे के बाद आईजी गढ़वाल ने फोन पर उन्हें पीड़ित परिवार से जल्द मिलाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वह लौट गए। लेकिन आज फिर वह समर्थकों के साथ फिर से पहुंच गए।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब नहीं निकल रही बत्तीसी, 60% के जबड़े का आकार घटा, जगह न मिलने से अक्ल दाढ़ निकलने में मुश्किल

देहरादून में हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों के उत्पीड़न के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास कूच करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को डालनवाला थाने पहुंचाया गया।

Uttarakhand: केतन हत्याकांड, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को पुलिस ने रोका, दून में हिरासत में लिए गए कुछ कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed