फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Keshav wins first place in Rangoli competition.

Dehradun News: रंगोली प्रतियोगिता में केशव प्रथम

Mon, 08 Jun 2026 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Keshav wins first place in Rangoli competition.
सेलाकुई। पुरबिया लाइन स्थित माता जानकी बाल संस्कार केंद्र में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की बनाई गई रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में केशव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अन्नू ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। केंद्र संचालक निशा ने कहा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों का ज्ञान भी आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने कहा बाल संस्कार केंद्र में समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जिससे बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिल सके और उनका मानसिक एवं रचनात्मक विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed