फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kejriwal new name aaropilal

केजरीवाल को मिला नया नाम ‘आरोपीलाल’

Thu, 11 Sep 2014 12:17 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 11 Sep 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
kejriwal new name aaropilal

उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नया नाम ‘आरोपीलाल’ दिया है।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केजरीवाल का काम दूसरों में कमी ढूंढना है। दिल्ली की जनता एक बार उनसे धोखा खा चुकी है। अब उनके बहकावे में कोई नहीं आएगा।
विज्ञापन


बुधवार को चंडीघाट पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन में पत्रकार वार्ता में मुरलीधर राव ने कहा कि दिल्ली में सरकार लोकतांत्रिक, परंपरागत तरीके से बनाई जाएगी।

उन्होंने केजरीवाल के विधायक खरीद-फरोख्त के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि देश को संकटकाल से उबारने की कोशिश की जा रही है। हाल में जिन प्रदेशों में चुनाव हैं उनमें नरेंद्र मोदी को प्रोजेक्ट नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में मुरलीधर राव ने कहा कि प्रधानमंत्री पहाड़ी प्रदेशों के विकास के लिए वचनबद्ध है। प्रदेश के सांसदों को केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल न किए जाने पर चुप्पी साध गए।

'दिल्ली में राज कर रही AAP-कांग्रेस'

kejriwal new name aaropilal

वहीं दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि आप नैतिकता का पाठ तो पढ़ाती है, लेकिन खुद ही अनैतिक राजनीतिक आचरण रखती है।

आप व कांग्रेस पार्टी भाजपा पर सत्ता सुख लेने का आरोप लगाती है, लेकिन सच्चाई यह है कि दिल्ली सरकार के प्रशासन में आज भी आप व कांग्रेस की पूर्ण भागीदारी है। आज भी यही दोनों पार्टी बैक डोर से दिल्ली में शासन चला रही हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि दिल्ली के प्रशासन में सबसे अहम भूमिका जिला विकास कमेटी की होती है। इस कमेटी पर आप के विधायकों का ही राज है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 11 जिलों की विकास कमेटियों में से 9 के चेयरमैन अपने ही पार्टी के विधायकों को बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed