फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kejriwal effect on people

'आई ऐम केजरीवाल, नहीं सहूंगा शोषण, करूंगा अनशन'

Sun, 27 Apr 2014 10:08 PM IST
अंकित कुमार गर्ग/अमर उजाला, रुड़की
अंकित कुमार गर्ग/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 27 Apr 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
kejriwal effect on people

दिल्ली की कुर्सी छोड़कर बनारस में मोदी को टक्कर देने पहुंचे अरविंद केजरीवाल अभी भी बहुत से लोगों के लिए हीरो हैं। एक कॉलेज प्रबंधक के साथ घटी एक घटना से तो यही जाहिर हो रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें, चुनावी चुनौती: सांसद के गांव में लगा ताला
विज्ञापन


दिल्ली-देहरादून हाइवे पर एक इंजीनियरिंग संस्थान है। रुड़की तहसील के एक गांव का छात्र इसमें इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा है।

कॉलेज प्रबंधन ने छात्र को पिछले सेमेस्टर का फीस का बकाया तथा एग्जाम व प्रैक्टिकल में मदद कराए जाने के नाम पैसे न देने पर प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घूस मांगा तो कहा बाहर आओ

kejriwal effect on people

कॉलेज के इस फरमान पर छात्र के पिता शनिवार को कालेज पहुंचे और प्रबंधक से वार्ता की। काफी देर तक पिता प्रबंधक महोदय से जद्दोजहद करता रहा।

पहले उन्होंने कहा कि फीस सेमेस्टर एग्जाम के बाद दे दूंगा लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पिता पिछले सेमेस्टर की फीस देने पर तो राजी हो गए लेकिन एग्जाम में मदद के नाम पर एक भी पैसा न देने की जिद पर अड़ गए।

प्रबंधक फिर भी नहीं माने तो पिता ने उन्हें बाहर आने के लिए कहा। प्रबंधक पहले तो कुछ नहीं समझे लेकिन अधिक आग्रह को देखते हुए बाहर आ गए।

'आप' टोपी लगाकर बन गया केजरीवाल

kejriwal effect on people

बाहर आते ही पिता ने जेब से कुछ निकालने की कोशिश की। जिससे प्रबंधक डर गए, इतने में ही छात्र के पिता ने आप पार्टी के छाप वाली टोपी निकाली और सिर पर रखते ही बोला ‘आई एम केजरीवाल’।

प्रबंधक कुछ समझ भी नहीं पाए इससे पहले वह कहने लगे कि मैं कॉलेज के बाहर धरना दूंगा।

जरुरत पड़ी तो हाइवे के बीच बैठ जाऊंगा लेकिन भ्रष्टाचार और शोषण बर्दाश्त नहीं करुंगा। इसके बाद वह गुस्से से पैर झटकर निकल गया। पिता के तेवर से प्रबंधक महोदय भी एकबारगी सकते में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed