फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedartal trek porter dead body found

केदारताल ट्रैक पर एवलांच में दबे पोर्टर का शव मिला 

Thu, 10 May 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 10 May 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
kedartal trek porter dead body found
डेमो - फोटो : डेमो

केदारताल ट्रैक पर एवलांच में दफन हुए नेपाली पोर्टर का शव बृहस्पतिवार को मिल गया है। ट्रैकिंग एजेंसी की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर पोर्टर के शव को एवलांच से निकालकर गंगोत्री पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते रविवार को इंडिया हाइक ग्रुप का 41 सदस्यीय पर्यटक दल केदारताल की ट्रैकिंग पर गया था। इस दौरान मौसम खराब होने के कारण वे भुजखर्क में ही रुके रहे। मंगलवार को मौसम ज्यादा बिगड़ने पर जब वे वापस लौट रहे थे तो रास्ते में एवलांच आने पर दल में शामिल एक पोर्टर इसमें दब गया था। तब गंगोत्री से गई रेस्क्यू टीम ने शेष पर्यटकों को सुरक्षित गंगोत्री पहुंचाया था। बुधवार को भी खराब मौसम के चलते रेस्क्यू अभियान नहीं चल पाया था। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे ट्रैकिंग एजेंसी की 36 सदस्यीय रेस्क्यू टीम भुजखर्क की ओर रवाना हुई। यहां एवलांच में दबे पोर्टर का शव तलाश कर उसे गंगोत्री लाया गया। 
विज्ञापन


गंगो त्री में तैनात यात्रा मजिस्ट्रेट चक्रधर सेमवाल ने बताया कि एवलांच में दबे नेपाली मूल के पोर्टर आकाश(32 वर्ष) का परिवार कंडीसौड़ टिहरी में निवास करता है। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक की मांभी गंगोत्री धाम पहुंच गई थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भाज दिया गया है। ट्रैकिंग दल के साथ गए गाइड मुकेश पंवार ने बताया कि खराब मौसम में एवलांच आने के कारण यह हादसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दल में शामिल सभी पर्यटकों एवं अन्य पोर्टरों को मंगलवार देर रात ही सुरक्षित निकाल लिया गया था। गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मौसम खुलने पर अब गोमुख आदि उच्च हिमालयी ट्रैक पर पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि मौसम के मिजाज को देखते हुए गोमुख की ओर पूर्वाह्न 11 बजे तक ही पर्यटकों को जाने की अनुमति दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed