फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath yatra stop for three days

केदारघाटी में अफरातफरी, 196 यात्री फंसे

Wed, 16 Jul 2014 09:05 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 16 Jul 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
kedarnath yatra stop for three days

भारी बरसात से केदारघाटी सहित जिले के कई हिस्सों में अफरा-तफरी का माहौल है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल तीन दिन तक केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी है।

विज्ञापन


केदारनाथ और लिनचोली में फंसे 165 तीर्थयात्रियों को एनडीआरएफ, एसटीएफ और एसडीआरएफ के जवान सोनप्रयाग की ओर ला रहे हैं। तीन दिन तक सभी स्कूलों में भी अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन


केदारनाथ हाईवे पर सोनप्रयाग में बीआरओ के वैली ब्रिज का एबेटमेंट धंस गया है। 15/16 जुलाई की रात सोन नदी के उफान में आने से सोनप्रयाग में पैदल और मोटर पुल के पुश्ते धंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बंद रहेगी केदारनाथ यात्रा

kedarnath yatra stop for three days

खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने फ‌िलहाल केदारनाथ यात्रा तीन दिनों के लिए स्थगित कर दी है। केदारनाथ हाईवे मलबा और पुश्ता धंसने से बंद है।

सिरोहबगड़ और शिवानंदी में मलबा आने से अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे को दोपहर करीब पौने एक बजे यातायात के लिए खोल दिया गया। केदारनाथ पैदल मार्ग भी बंद है।

बारिश से जिले की एक दर्जन से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। मंदाकिनी के उफान में आने से जवाहरनगर, सिल्ली और विजयनगर में लोग रात ही सुरक्षित ठिकानों पर चले गए।

डीएम का है कहना
जिले के कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने दिया है। केदारनाथ पैदल और मोटर मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन से फिलहाल बंद है। मंदाकिनी का जल स्तर बढ़ रहा है। ऐसे में 16 से 18 जुलाई तक केदारनाथ यात्रा स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग

सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 196 तीर्थयात्री फंसे

kedarnath yatra stop for three days

केदारनाथ पैदल मार्ग और हाईवे जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से सोनप्रयाग से केदारनाथ तक विभिन्न स्थानों में 196 यात्री फंसे हैं। प्रशासन का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा तो यात्रियों को बुधवार को ही सोनप्रयाग लाया जाएगा।

डीएम डा. राघव लंगर ने बताया कि केदारनाथ में 126 और लिनचोली में 36 तीर्थयात्री हैं। गौरीकुंड में रुके 34 यात्रियों को सोनप्रयाग लाया गया है।

उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ, एसटीएफ और एनडीआरएफ के जवान यात्रियों को लाएंगे। उन्होंने बताया कि मार्ग के पूर्ण सुरक्षित होने तक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाने के निर्देश दिए गए हैं।

मलबा गिरने से कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध

kedarnath yatra stop for three days

केदारनाथ हाईवे कई स्थानों पर मलबा आने और पुश्ते धंसने से बंद हो गया। बदरीनाथ हाईवे भी सिरोहबगड़ और शिवानंदी में मलबा आने से अवरुद्ध है। मयाली-रणधार और मयाली-गुप्तकाशी मार्ग भी मलबा और पत्थर गिरने से अवरुद्ध हो गए हैं।

रात तेज बारिश से मंदाकिनी के उफान में आने से जवाहरनगर, सिल्ली और विजयनगर में लोग रात में ही सुरक्षित ठिकानों पर चले गए। इधर, डीएम डॉ. राघव लंगर ने बताया कि 16-17 जुलाई को जिले के कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने दिया है।

केदारनाथ पैदल और मोटर मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन होने से बंद हो रहा है। मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। ऐसे में 18 जुलाई तक केदारनाथ यात्रा स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed