फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra Spreading Misinformation and Creating Reels Cases Registered Against Three Individuals

Kedarnath Yatra: भ्रामक सूचना व रील्स बनाने वालों पर पुलिस का सख्त रुख, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Apr 2026 02:21 PM IST
Renu Saklani प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 24 Apr 2026 02:21 PM IST
सार

22 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस बीच यात्रा को लेकर कुछ भ्रामक जानकारियां सोशल मीडिया पर आने पर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra Spreading Misinformation and Creating Reels Cases Registered Against Three Individuals
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर गलत सूचना और रील्स साझा करने के मामले में कोतवाली सोनप्रयाग में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


एसपी नीहारिका तोमर के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग पुलिस, जिला प्रशासन के साथ मिलकर यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने में जुटी है। एक ओर प्रशासन यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कर रहा है, वहीं पुलिस लगातार श्रद्धालुओं की मदद में लगी है।
विज्ञापन


इसी बीच सोशल मीडिया पर केदारनाथ यात्रा और दर्शन व्यवस्था को लेकर कुछ भ्रामक वीडियो और रील्स सामने आए। इन वीडियो के जरिए श्रद्धालुओं को गुमराह करने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा 24 घंटे निगरानी के दौरान ऐसे मामलों को चिन्हित किया गया। शुरुआती जांच में इनकी गंभीरता को देखते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है 


ये भी पढे़ं...ALERT: एंड्रॉइड गॉड मोड; फोन में घुसा तो हटाना है मुश्किल खुद कर सकता है ट्रांजेक्शन, मैसेज और कॉल डायवर्ट

पुलिस ने  बताया कि अन्य संदिग्ध वीडियो की पहचान की जा रही है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने और बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो, फोटो या संदेश को शेयर न करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed