फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra Registration now banned till May 3 Pilgrims getting registered for Badrinath Gangotri

Kedarnath Yatra 2023: पंजीकरण पर 3 मई तक लगी रोक, खराब मौसम को देखते हुए शासन ने लिया फैसला

Sun, 30 Apr 2023 03:34 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 30 Apr 2023 03:34 AM IST
सार

खराब मौसम को देखते हुए शासन ने केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण पर लगी रोक को तीन मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में अधिकांश तीर्थयात्री तीन धाम (गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ) का पंजीकरण करवा कर इन धामों की यात्रा पर जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra Registration now banned till May 3 Pilgrims getting registered for Badrinath Gangotri
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए तीर्थ यात्रियों को अब 3 मई तक इंतजार करना पड़ेगा। यात्री दिनभर पंजीकरण काउंटर पर केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण की जानकारी लेते रहे और तीन धाम का पंजीकरण करा यात्रा पर जा रहे हैं चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए शासन की ओर से 25 से 30 अप्रैल तक केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन


मौसम साफ न होने से शासन ने पंजीकरण पर लगी इस रोक को तीन मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में अधिकांश तीर्थयात्री तीन धाम (गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ) का पंजीकरण करवा कर इन धामों की यात्रा पर जा रहे हैं। महाराष्ट्र से आए गजानंद और राजस्थान से आए गुमान सिंह ने बताया कि उन्हें चारधाम की यात्रा करनी थी, लेकिन जानकारी मिली कि केदारनाथ के लिए 3 मई तक पंजीकरण पर रोक है। ऐसे में तीन धामों के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Badrinath: धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मौसम ने बढ़ाई मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम सामान्य होने पर शुरू होंगे पंजीकरण

केदारनाथ के खराब मौसम को देखते हुए शासन के आदेश पर केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण को 3 मई तक रोक दिया गया है। स्थिति सामान्य होने और शासन से आदेश मिलने के बाद पंजीकरण शुरू किया जाएगा। - नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed