केदारनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए जरूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सुबह पांच से मध्याह्न 12 बजे तक सात घंटे के दौरान ही सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने की अनुमति होगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि यात्री शाम होने से पूर्व लिनचोली अथवा केदारनाथ धाम पहुंच सकें।
इसके अलावा शुरुआती 15 दिनों में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं को केदारनाथ जाने की अनुमति मिलेगी। हालांकि मौसम को देखते हुए यह संख्या घट-बढ़ भी सकती है।
खराब मौसम के चलते लिया निर्णय
रविवार को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के कुछ घंटे बाद धाम में मौसम खराब हो गया था। धाम में बारिश और ओलावृष्टि जबकि हिमालय की चोटियों में बर्फबारी हुई।
ऐसे में प्रशासन नहीं चाहता कि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत हो।
पूर्व में प्रशासन द्वारा दोपहर बाद सोनप्रयाग में यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया था, लेकिन मौसम को देखते हुए प्रशासन ने इसमें हल्का फेरबदल किया है।
एक हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था
अभी धाम में ठंड है। मौसम भी खराब हो रहा है। लोग चप्पल पहनकर केदारनाथ पहुंच रहे हैं। जिससे उन्हें दिक्कत हो रही है।
केदारनाथ और लिनचोली में एक हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था है, लेकिन प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं को केदारनाथ जाने की अनुमति दी जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि मौसम खराब होने पर कोई परेशानी नहीं हो।