फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath yatra new update

केदारनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए जरूरी खबर

Tue, 06 May 2014 08:49 AM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 06 May 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
kedarnath yatra new update
केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने की घटना को देखते हुए प्रशासन ने दोपहर 12 बजे बाद सोनप्रयाग से आगे श्रद्धालुओं के बढ़ने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


अब सुबह पांच से मध्याह्न 12 बजे तक सात घंटे के दौरान ही सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने की अनुमति होगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि यात्री शाम होने से पूर्व लिनचोली अथवा केदारनाथ धाम पहुंच सकें।

इसके अलावा शुरुआती 15 दिनों में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं को केदारनाथ जाने की अनुमति मिलेगी। हालांकि मौसम को देखते हुए यह संख्या घट-बढ़ भी सकती है।

खराब मौसम के चलते लिया निर्णय

kedarnath yatra new update

रविवार को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के कुछ घंटे बाद धाम में मौसम खराब हो गया था। धाम में बारिश और ओलावृष्टि जबकि हिमालय की चोटियों में बर्फबारी हुई।

ऐसे में प्रशासन नहीं चाहता कि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत हो।

पूर्व में प्रशासन द्वारा दोपहर बाद सोनप्रयाग में यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया था, लेकिन मौसम को देखते हुए प्रशासन ने इसमें हल्का फेरबदल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था

kedarnath yatra new update
डीएम डॉ. राघव लंगर ने बताया कि मध्याह्न 12 बजे के बाद यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे की यात्रा नहीं करने दी जाएगी।

अभी धाम में ठंड है। मौसम भी खराब हो रहा है। लोग चप्पल पहनकर केदारनाथ पहुंच रहे हैं। जिससे उन्हें दिक्कत हो रही है।

केदारनाथ और लिनचोली में एक हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था है, लेकिन प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं को केदारनाथ जाने की अनुमति दी जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि मौसम खराब होने पर कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed