फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra 2025 Physicians will be stationed at Lincholi and Dham during Kedarnath Yatra

Kedarnath Yatra 2025: इस बार यात्रा में लिनचोली और धाम में तैनात होंगे फिजीशियन, एम्स के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

Sat, 22 Mar 2025 05:55 PM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Mar 2025 05:55 PM IST
सार

केदारनाथ यात्रा में यात्रियों को कई प्रकार की शारीरिक दिक्कतों से भी जूझना पड़ता है।  ऐसे में स्वास्थ्य विभाग यात्रियों की सुरक्षित व स्वस्थ्य यात्रा को लेकर कमर कस चुका है।
 

विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2025 Physicians will be stationed at Lincholi and Dham during Kedarnath Yatra
केदरानाथ धाम (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में इस बार लिनचोली और केदारनाथ में फिजीशियन तैनात किए जाएंगे, जिससे यात्रियों की उचित स्वास्थ्य जांच हो सके। साथ ही यात्राकाल में एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं देंगे। सोनप्रयाग से केदारनाथ पर एमआरपी और अस्पताल में प्राथमिक व आपात चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन

समुद्रतल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ यात्रा में यात्रियों को कई प्रकार की शारीरिक दिक्कतों से भी जूझना पड़ता है। सांस लेने में दिक्कत, सिर दर्द, छाती में दर्द, आंखों में जलन, चक्कर आना जैसी शिकायतें सबसे ज्यादा होती हैं, जो कई बार जान पर भी भारी पड़ जाती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग यात्रियों की सुरक्षित व स्वस्थ्य यात्रा को लेकर कमर कस चुका है।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी
इस बार, केदारनाथ और लिनचोली में फिजीशियन की तैनाती की जा रही है, जिससे इस तरह की समस्या वाले यात्री मरीजों का तत्काल उचित इलाज किया जा सके। इस बार ऑल इंडिया इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) के विशेषज्ञ चिकित्सक भी केदारनाथ यात्रा में अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सोनप्रयाग, गौरीकुंड और केदारनाथ में की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ एम्स के विशेषज्ञ रोस्टर के हिसाब से अपनी सेवाएं देंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी।

14 एमआरपी में होंगी प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा

सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 14 मेडिकल रिलीफ पोस्ट संचालित किए जायेंगे। इन सभी एमआरपी पर प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही यहां पर यात्रियों के रक्तचाप, शूगर और ऑक्सीजन लेवल की जांच भी हो सकेगी। विभागीय स्तर पर एमआरपी में तैनात होने वाले चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ के आवास व भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: चारधाम यात्रा नजदीक, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में अध्यक्ष की कुर्सी खाली, नई ताजपोशी का इंतजार

इनका कहना है 

2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इस बार एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद ली जाएगी। साथ ही केदारनाथ व लिनचोली में फिजीशियन की तैनाती की जाएगी, इसके लिए प्रशासन व निदेशालय के माध्यम से शासन को पत्र भी भेजा गया है। - डा. राम प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed