फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra 2023 pilgrims Number started increasing daily in the second phase read more Update in hindi

Kedarnath Yatra 2023: दूसरे चरण में प्रतिदिन बढ़ने लगी यात्रियों की संख्या, धाम में एक बार फिर लौटने लगी रौनक

Sat, 09 Sep 2023 06:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Sep 2023 06:37 PM IST
सार

बारिश के कारण यात्रा की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था, लेकिन अब एक बार फिर यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। कपाट खुलने के बाद से अभी तक 12 लाख 51 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2023 pilgrims Number started increasing daily in the second phase read more Update in hindi
केदारनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन और पुलिस व्यवस्थाओं में जुटे बरसात थमने के साथ ही केदारनाथ धाम की यात्रा भी दिनोंदिन बढ़ने लगी है। बीते पांच दिनों से धाम जाने और दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। सितंबर माह के पहले सप्ताह में जहां 27 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


वहीं, कपाट खुलने के बाद से अभी तक 12 लाख 51 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। समुद्रतल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम में बरसात सीजन के बाद फिर से रौनक लौट आई है।
विज्ञापन


सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुट रही है। साथ ही सांयकालीन आरती में भी काफी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं। साथ ही श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर द्वारा सभी श्रद्धालुओं को गर्भगृह से दर्शन कराए जा रहे हैं। बीते पांच दिनों में सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने वाले और केदारनाथ दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केदारनाथ धाम में रौनक लौटी
यात्रा के बढ़ने से केदारघाटी के बाजारों, पैदल मार्ग के पड़ावों और धाम में दिनभर आवाजाही बनी हुई है। कारोबार को भी गति मिलने लगी है। श्रीकेदार धाम होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी और गौरीकुंड व्यापार संघ के अध्यक्ष रामचंद्र गोस्वामी ने बताया कि यात्रा के पहले चरण में भी यात्रियों की भारी भीड़ के बावजूद बुकिंग काफी कम मिली थी। दूसरे चरण में उम्मीद है कि अच्छी बुकिंग मिले। बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा बढ़ने से केदारनाथ धाम में रौनक लौट आई है।

ये भी पढ़ें...नशे की सौदागर बनी ज्योति: आर्थिक तंगी ने सताया तो कोई रास्ता नजर न आया...धंधे में उतरी तो बन गई हिस्ट्रीशीटर

बीते एक सप्ताह केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या 

दिनांक             दर्शनार्थियों की संख्या

1 सितंबर             1605

2 सितंबर             2172

3 सितंबर             2351

4 सितंबर             3990

5 सितंबर             3822

6 सितंबर             4098

7 सितंबर             4835

8 सिंतबर             6039

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed