फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Liquor Smuggling Financial crunch made Jyoti a Liquor dealer and History Sheeter Haridwar News in Hindi

नशे की सौदागर बनी ज्योति: आर्थिक तंगी ने सताया तो कोई रास्ता नजर न आया...धंधे में उतरी तो बन गई हिस्ट्रीशीटर

Fri, 08 Sep 2023 11:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Sep 2023 11:06 PM IST
सार

Haridwar Crime News: कई वर्षों में पुलिस ने 12 से अधिक बार गिरफ्तारी की। तीन बार गुंडा एक्ट में भी शिकंजा कसा, लेकिन ज्योति ने धंधा बंद नहीं किया।

विज्ञापन
Liquor Smuggling Financial crunch made Jyoti a Liquor dealer and History Sheeter Haridwar News in Hindi
महिला शराब तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में शराब तस्करी के मामलों में पुलिस पुरुष आरोपियों को लगातार गिरफ्तार करती रहती है, जबकि तस्करी में लिप्त महिलाओं की संख्या कम ही रहती है। लेकिन कनखल थाना क्षेत्र में पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला शराब तस्कर पिछले करीब सात साल से शराब तस्करी कर रही है।

विज्ञापन


इन वर्षों में पुलिस ने 12 से अधिक बार गिरफ्तारी की। तीन बार गुंडा एक्ट में भी शिकंजा कसा, लेकिन धंधा बंद नहीं किया। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर बीते दिसंबर माह में हिस्ट्रीशीट खोली गई।
विज्ञापन


Haridwar: दो पेटी शराब के साथ महिला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सात साल से कर रही तस्करी, ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन

पति का साथ देने के लिए शुरू किया था काम

पुलिस के अनुसार, महिला शराब तस्कर ज्योति का पति राजू टैंपू ट्रैवलर गाड़ी चलाता था। उसने आर्थिक तंगी के चलते अवैध शराब का धंधा शुरू कर दिया। 2013 में दुर्घटना में सिर में चोट आने के बाद काम करने में असमर्थ हो गया।

इसके बाद ज्योति शराब के धंधे में पति का साथ देने लगी। उसने खुद भी शराब की तस्करी शुरू कर दी। दोनों को पुलिस ने कई बार पकड़ा, लेकिन इसके बाद भी धंधे को बंद नहीं किया। पिछले करीब सात साल से लगातार शराब तस्करी कर रही है।

पहली बार 2017 में पकड़ी गई

वर्ष 2017 में पहली बार पुलिस ने गिरफ्तार किया और आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया। अब तक 12 से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं। तीन बार गुंडा एक्ट और दो बार 110 जी की कार्रवाई की गई, लेकिन नशे का कारोबार नहीं छोड़ा। एसएसपी अजय सिंह के चार्ज संभालने के बाद नशा तस्करों पर शिकंजा कसा गया। तब 16 दिसंबर 2022 को ज्योति की हिस्ट्रीशीट खोली गई। उसका पति राजू आजकल बीमार चल रहा है। चार बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed