फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Tharu Glacier Collapses on Kedarnath Trekking Route Path Blocked Uttarakhand News read All Updates

Uttarakhand: केदारनाथ पैदल मार्ग पर टूटा थारू ग्लेशियर, यहां यात्रा तैयारियों में लगे थे मजदूर और कर्मचारी

Fri, 10 Apr 2026 01:50 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Fri, 10 Apr 2026 01:50 PM IST
सार

थारू ग्लेशियर टूटने से केदारनाथ पैदल मार्ग पर बाधत हो गया है। फिलहाल बर्फ को हटाने का काम किया जा रहा है। तैयारियों में लगे मजदूरों और कर्मचारियों को बर्फ के कारण आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Kedarnath Tharu Glacier Collapses on Kedarnath Trekking Route Path Blocked Uttarakhand News read All Updates
केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू ग्लेशियर टूटा, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ी लिनचोली के पास अचानक थारू कैंप के पास ग्लेशियर टूट गया, जिससे पैदल मार्ग का एक हिस्सा आंशिक रूप से बंद हो गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है।

विज्ञापन

बड़ी लिनचोली की चढ़ाई पर ग्लेशियर टूटने से पैदल मार्ग बंद हो गया। फिलहाल बर्फ को हटाने का काम किया जा रहा है। तैयारियों में लगे मजदूरों और कर्मचारियों को बर्फ के कारण आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि डीडीएमए की टीमें मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: विवादों में रही उर्मिला सनावर एक बार फिर कानूनी शिकंजे में आईं, दून में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग तत्काल मौके पर पहुंचे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर तैनात टीमें श्रमिकों और उपकरणों के साथ मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed