24 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ मंदिर के कपाट आगामी 24 अप्रैल को खुलेंगे। महाशिवरात्रि के पर्व पर बदरी केदार मंदिर समिति ने यह घोषणा मंगलवार की सुबह की। आगामी 24 अप्रैल 2015 को सुबह साढ़े आठ बजे मिथुन लग्न में भगवान केदार के दर्शन के लिए विधिविधान के साथ कपाट खुल जाएंगे।
केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की घोषणा हर साल शिवरात्रि के मौके पर ही की जाती है। मंगलवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में यह घोषणा की गई।
कपाट खुलने की तारीख की घोषणा होने के साथ ही धाम में पुनर्निर्माण कार्य और तेजी से किया जा रहा है। बदरी केदार मंदिर समिति ने इसके लिए सभी तैयारियां सोमवार को ही पूरी कर ली थी।
पंचांग पूजन के बाद गणना कर निकाली गई तिथि
केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पूजा शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में होती है। छह माह ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा के बाद महाशिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि निकाली जाती है।
महाशिवरात्रि की सुबह मंत्रोच्चारण के बीच पंचांग पूजन के बाद गणना कर तिथि निकाली गई। इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर में भक्तों की ओर से भगवान शिव की विशेष पूजा की गई।
तिथि की घोषणा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों-कर्मचारियों, वेदपाठियों, आचार्यों, तीर्थ पुरोहित और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में की गई।