फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath road not completed till now

केदारनाथ का यात्रा मार्ग तैयार होना बड़ी चुनौती

Fri, 28 Feb 2014 01:07 AM IST
संदीप थपलियाल/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
संदीप थपलियाल/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 28 Feb 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
kedarnath road not completed till now

करीब दो महीने बाद बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रा तैयारियों के लिए शासन और प्रशासन के पास समय बहुत कम और चुनौतियां ज्यादा हैं। जल प्रलय से तबाह हुए केदारनाथ हाईवे और पैदल यात्रा मार्ग को चलने लायक बनाना है।

विज्ञापन


वर्तमान में परिस्थिति ऐसी है कि बर्फ जमी होने के कारण भीमबली से ऊपर पैदल मार्ग पर काम करना मुश्किल है।

भीमबली से केदारनाथ तक अप्रैल माह से शुरू हो पाएगा। ऐसे हालात में एक माह में पैदल मार्ग की मरम्मत होनी मुश्किल है।

अभी नहीं खुल पाए हैं रास्ते

kedarnath road not completed till now

पिछले वर्ष 16/17 जून को आए जलप्रलय से पूरी केदार घाटी में भारी तबाही मची थी। 76 किलोमीटर लंबे केदारनाथ राजमार्ग की हालात रुद्रप्रयाग से ही खराब है।

कई स्थानों पर सड़क के ऊपर और नीचे दोनों ओर से खिसकने का खतरा है। गौरीकुंड तक अभी सड़क नहीं खुल पाई है। सड़क की खराब स्थिति के कारण कई स्थानों पर जाम लग रहा है।

गत वर्ष लोनिवि ने पैदल मार्ग को अस्थायी रुप से खोला था। रामबाड़ा से मार्ग को दूसरी ओर ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार नहीं दिखा रहे रुचि

kedarnath road not completed till now

इसी माह लोनिवि ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पैदल मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।

गत वर्ष काम कराने के बाद भुगतान न होने और विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए ठेकेदार कम रुचि दिखा रहे हैं। जिसके चलते दो माह में काम पूरा होना मुश्किल है।

इन दिनों मौसम भी अकसर खराब हो रहा है। धाम में बर्फ गिर रही है, तो निचले इलाकों में बारिश। यदि मजदूरों को काम पर लगाया भी जाता है, तो तेजी से काम नहीं कर पाएंगे। पैदल मार्ग पर लोनिवि हजार से ज्यादा मजदूर काम पर लगाएगी, तभी तेजी से काम हो पाएगा।

विज्ञापन

ठहरने और खाने की व्यवस्था करना भी मुश्किल

kedarnath road not completed till now

केदार धाम में स्थित दर्जनों होटल, लॉज, प्रसाद की दुकानें, रेस्टारेंट और धर्मशालाएं ध्वस्त हो गई थी। कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अभी भी मलबा भरा है जिससे यहां ठहरने और खाने के स्थान कम हो गए हैं।

हालांकि प्रशासन की तरफ से पिछले वर्ष मंदिर से करीब डेढ़ किमी दूर 10 प्री फेब्रिकेटेड हट्स बनाए गए हैं। वर्तमान में इनकी स्थिति रहने लायक है या नहीं, यह बर्फ पिघलने के बाद ही पता चल पाएगा।

सोनप्रयाग से लेकर धाम तक मंदाकिनी नदी की बाढ़ में गौरीकुंड बाजार का निचला हिस्सा और रामबाड़ा बाजार बह गए थे। प्रशासन के सामने मार्ग पर यात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्थाएं करना भी बहुत बड़ी चुनौती होगी।

धाम तक कैसे पहुंचेगी बिजली

kedarnath road not completed till now

धाम में बिजली की आपूर्ति करना भी ऊर्जा निगम के लिए मुश्किल होगा। लिनचोली से ऊपर धाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। ऊर्जा निगम को यहां लाइन का एलाइमेंट बदलना पडे़गा। जिसमें काफी वक्त लग जाएगा।

गत वर्ष मंदिर और अस्थायी ठिकानों में उरेडा के माइक्रो हाइडिल प्रोजेक्ट से बिजली आपूर्ति की गई थी। लेकिन लोड बढ़ने पर यह काम नहीं आई।

व्यापारियों की करनी होगी मदद
आपदा ने व्यापारियों का रोजगार छीन लिया। आपदा के कारण अधिकतर व्यापारियों की स्थिति ऐसी नहीं है कि वह दोबारा व्यापार शुरू कर सके। ऐसे में वह भी सरकार की ओर मदद के लिए टकटकी लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed