फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath: PM Narendra Modi done prediction of gold future of Uttarakhand

केदारनाथ: उत्तराखंड के सुनहरे कल की भविष्यवाणी कर गए पीएम मोदी, विपक्ष पर सियासी हमलों से बनाई दूरी

Sat, 06 Nov 2021 12:25 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 06 Nov 2021 12:25 AM IST
सार

PM Narendra Modi kedarnath Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा अब वक्त आ गया है, जब पहाड़ की जवानी और पानी दोनों पहाड़ के काम आएंगे। विकास के द्वार खुलेेंगे, जो पलायन को रोकेंगे। 

विज्ञापन
kedarnath: PM Narendra Modi done prediction of gold future of Uttarakhand
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

बीते माह उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आई आपदा के बाद माना जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दौरान राज्य के लिए किसी बड़े पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। विपक्ष ने भी इसे मुद्दा बनाया था। लेकिन इससे इतर मोदी ने अपने संबोधन में आपदा का जिक्र तक नहीं किया। लेकिन प्रदेश के विकास से जुड़ी कई योजनाओं के उल्लेख से उन्होंने उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की भविष्यवाणी कर डाली। 

विज्ञापन


केदारनाथ: आपदा का जिक्र करते हुए भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- केवल ईश्वर की कृपा को है पुनर्निर्माण का श्रेय 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा अब वक्त आ गया है, जब पहाड़ की जवानी और पानी दोनों पहाड़ के काम आएंगे। विकास के द्वार खुलेेंगे, जो पलायन को रोकेंगे। राज्य में स्थापित हो रहे होम स्टे पर्यटन व्यवसाय की तस्वीर बदलने का काम कर रहे हैं। युवा और महिलाओं की इस काम में भागीदारी भविष्य में उम्मीद की किरण जगाती है। आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। यहां लोगों को स्वाभिमान से जीने का अवसर मिलने वाला है। उन्होंने राज्य के विकास में महिलाओं के योगदान और सैनिकों के पराक्रम को भी याद किया। जब देशवासियों से जीवन में एक बार तीर्थ और धार्मिक स्थलों के भ्रमण की अपील की तो उसमें भी उत्तराखंड के आर्थिक विकास का बीज मंत्र छिपा था। चारधाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना, बागेश्वर टनकपुर रेल परियोजना, देहरादून-दिल्ली हाईवे व अन्य विकास योजनाओं के पूरा हो जाने के बाद राज्य में पर्यटन के साथ धार्मिक तीर्थाटन भी बढ़ने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष पर सियासी हमलों से बनाई दूरी
प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा को राजनीतिक बताकर विपक्ष भले ही उसकी नुक्ताचीनी कर रहा है लेकिन मोदी ने किसी भी राजनीतिक पार्टी पर हमला नहीं बोला। करीब एक घंटे के अपने संबोधन में पीएम मोदी ने तमाम मुद्दों को छुआ, लेकिन सियासी हमलों से दूरी बनाए रखी। 

केदारनाथ रोपवे लिंक परियोजना का काम शुरू होने की जगी उम्मीद 

केंद्र सरकार ने देश के आठ तीर्थों को रोपवे लिंक से जोड़ने की पहल की है। जिसमें उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग-गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर, चमोली जिले में गोविंदघाट-घांघरिया से हेमकुंड साहिब और नैनीताल में रानीबाग से हनुमान मंदिर रोपवे लिंक शामिल हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर केदारनाथ धाम को रोपवे लिंक से जोड़ने की बात अपने भाषण में कही। इससे अब इन परियोजनाओं पर शीघ्र काम शुरू होने की उम्मीद जग गई है। पिछले दिनों भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम केदारनाथ में रोपवे की संभावनाओं का जायजा लेकर लौट चुकी है। 

परियोजना                         -                                       कुल लंबाई 
रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग-गौरीकुठ से केदारनाथ मंदिर -   8.5 किमी
चमोली जिले में गोविंदघाट-घांघरिया से हेमकुंड साहिब -       8.8 किमी 
नैनीताल में रानीबाग से हनुमान मंदिर रोपवे लिंक -              12 किमी
(तीन परियोजनाओं की कुल लंबाई 29 किमी है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed