फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Movie Dispute creat on Hindu Muslim by bjp And vhp

अभिषेक कपूर की बढ़ी मुश्किलें, भाजपा के बाद अब 'केदारनाथ' के विरोध में उतरा विश्व हिंदू परिषद्

Sat, 03 Nov 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 03 Nov 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Movie Dispute creat on Hindu Muslim by bjp And vhp
kedarnath

निर्देशक अभिषेक कपूर की आने वाली फिल्म केदारनाथ को लेकर रिलीजिंग से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। पहले भाजपा और अब विश्व हिंदू परिषद ने फिल्म में किसिंग सीन और हिंदू-मुस्लिम नायक नायिका को लेकर बवाल शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में विश्व हिंदू परिषद ने केदारनाथ फिल्म को हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात बताते हुए इसका टाइटल बदलने की मांग की है। विहिप कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू धार्मिक मान्यता पर कुठाराघात के उद्देश्य से काल्पनिक कहानी पर आधारित फिल्म केदारनाथ को बनाया गया है, जिसे उत्तराखंड में रिलीज न करने की मांग की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के चारधाम से विश्वभर के हिंदुओं की आस्था जुड़ी है।

बावजूद इसके अधिक पैसा कमाने और फिल्म की टीआरपी बढ़ाने की होड़ में लेखकों व फिल्म निर्माता-निर्देशकों ने हिंदू धर्म की आस्था पर कुठाराघात करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। कहा कि नई रिलीज होने जा रही आराध्य केदारनाथ के नाम पर मजहब विशेष के नायक व हिंदू नायिका को चुनकर एक बार फिर हिंदू धर्म की आस्था को झकझोरने का प्रयास किया गया है।

ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री संजय थपलियाल, रवि कुमार अग्रवाल, पंकज नेगी, प्रवीण थापा, जितेंद्र गोस्वामी, रजनीश, राजेश नौटियाल, अभिषेक जैन, सचिन माहेश्वरी, अमित शर्मा, सुदीप कुमार व सुनील कुमार सैनी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed