फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Helicopter Crash: काली सुबह...उड़ान में दब गई चीखें...हादसे ने छीन ली छह लोगों की जिंदगी, तस्वीरें

Thu, 08 May 2025 11:12 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 May 2025 11:12 AM IST
सार

 छह यात्रियों को लेकर जा रहा एक हेलिकॉप्टर उत्तरकाशी गंगनानी में दुर्घनाग्स्त हो गया। यात्री मुबंई और आंध्रप्रदेश के थे।

विज्ञापन
Helicopter crash in Uttarkashi Passengers passengers killed injured Gangotri yamunotri chardham Yatra 2025
उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराकाशी जिले से आज सुबह एक ऐसी खबर आई, जिसने कई परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसे ने छह जिंदगियां छीन लीं...और पीछे छोड़ गया सन्नाटा, आंसू और जख्म।एक क्षण में सब कुछ खत्म हो गया।

गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।

 हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक यात्री घायल हैं। सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के थे।

Helicopter crash in Uttarkashi Passengers passengers killed injured Gangotri yamunotri chardham Yatra 2025
उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हंसी खुशी यात्रा पर निकले यात्रियों को क्या पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी।

Helicopter crash in Uttarkashi Passengers passengers killed injured Gangotri yamunotri chardham Yatra 2025
उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल यात्रा पर निकले हैं तो कई लोग हेली सेवा से पहुंच रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Helicopter crash in Uttarkashi Passengers passengers killed injured Gangotri yamunotri chardham Yatra 2025
उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज सुबह उत्तरकाशी हादसे की तस्वीरें सामने आई तो हर किसी का कलेजा फट गया।

विज्ञापन
Helicopter crash in Uttarkashi Passengers passengers killed injured Gangotri yamunotri chardham Yatra 2025
उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इससे पहले सोमवार पांच मई को भी बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ से देहरादून जा रहे एक हेलिकॉप्टर को गोपेश्वर खेल मैदान में इमरजेंसी लेंडिंग करनी पड़ी। करीब पांच मिनट तक मैदान में रहने के बाद हेलिकॉप्टर देहरादून के लिए रवाना हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed