{"_id":"69ce94cd9cf91e22820e5a98","slug":"kedarnath-heli-seva-advisory-issued-to-prevent-fraud-in-ticket-booking-apply-only-through-official-portal-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Heli Seva: सक्रिय हुए साइबर ठग, हेली टिकट बुकिंग में फर्जीवाड़े से बचने के लिए एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Heli Seva: सक्रिय हुए साइबर ठग, हेली टिकट बुकिंग में फर्जीवाड़े से बचने के लिए एडवाइजरी जारी
Thu, 02 Apr 2026 09:43 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:43 PM IST
सार
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट से नकली वेबसाइटों पर भुगतान कराया जा रहा है। गूगल सर्च में दिखने वाले कई स्पॉन्सर्ड लिंक भी फर्जी पाए गए हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सेवा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ यात्रा से पहले हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू होते ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने एडवाइजरी जारी कर श्रद्धालुओं को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि ठग फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट से नकली वेबसाइटों पर भुगतान कराया जा रहा है। गूगल सर्च में दिखने वाले कई स्पॉन्सर्ड लिंक भी फर्जी पाए गए हैं। उन्होंने कहा, पिछले साल भी ऐसे मामलों में श्रद्धालुओं को नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा: महज 17 दिन शेष, हाईवे पर खतरा, अस्पताल बेबस और सुविधाएं लापता, पढ़ें अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन
साइबर अपराधी व्हाट्सएप कॉल या चैट के जरिए टिकट बुकिंग का दावा करते हैं। क्यूआर कोड स्कैन कराकर पैसे ट्रांसफर कराने का दबाव बनाते हैं। पवन हंस और हिमालयन जैसे हेली सेवा से जुड़ी कंपनियों के नामों से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइटों से भी ठगी हो रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर टिकट आधिकारिक वेबसाइट से बुक करने की सलाह दी है।