फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Seva 2025 Passengers from all states of india booked tickets IRCTC send full details to UCADA

Kedarnath Heli Seva: देश के सभी राज्यों से यात्रियों ने कराए टिकट बुकिंग, IRCTC ने यूकाडा को भेजा पूरा ब्योरा

Wed, 09 Apr 2025 10:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Apr 2025 10:26 PM IST
सार

Kedarnath Heli Seva 2025: दो से 31 मई तक की यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा की कुल 7670 टिकट बुक की गई। इसमें यात्रियों की संख्या 23176 है।

विज्ञापन
Kedarnath Heli Seva 2025 Passengers from all states of india booked tickets IRCTC send full details to UCADA
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा के दौरान संचालित होने वाली केदारनाथ हेली सेवा के लिए देश के सभी राज्यों से यात्रियों ने ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग कराई है। वेबसाइट खुलने के कुछ घंटों में मई माह की पूरी टिकट फुल होने पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने आईआरसीटीसी से बुकिंग का ब्योरा मांगा था। आईआरसीटीसी ने राज्य वार टिकट बुकिंग की जानकारी आईपी नंबर के साथ दी है।

विज्ञापन


दो से 31 मई तक की यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा की कुल 7670 टिकट बुक की गई। इसमें यात्रियों की संख्या 23176 है। आंध्र प्रदेश से 2942 यात्रियों ने हेली टिकट बुक की है। जबकि महाराष्ट्र से 2968, दिल्ली से 2210, उत्तर प्रदेश से 2505, मध्य प्रदेश से 1458, तेलंगाना से 2022, उत्तराखंड से 1715, गुजरात से 1372, राजस्थान से 986, पश्चिमी बंगाल से 575, अरुणाचल प्रदेश से 536 यात्रियों ने टिकट बुकिंग की है। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शन के लिए यात्रियों ने हेली सेवा की टिकट बुक कराई है।
विज्ञापन


कुछ ही घंटों में एक माह की हेली टिकट फुल होने पर यूकाडा ने भी आईआरसीटीसी से जानकारी मांगी थी। जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि हेली की टिकट एक ही जगह से बुक तो नहीं हुई है। लेकिन देश के सभी राज्यों से यात्रियों ने टिकट बुक कराई है। जिनके आईपी नंबर भी अलग-अलग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kedarnath Heli Service: पहले ही दिन पूरे महीने की बुकिंग फुल, 23150 यात्रियों की ही बुक हो पाई टिकट

यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि आईआरसीटीसी ने केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग का पूरा ब्योरा भेजा है। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है।



जून माह की बुकिंग के लिए करना होगा इंतजार
केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खुलेंगे। इसी दिन से गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। 31 मई तक की टिकट फुल हो चुकी है। जून माह की यात्रा करने वाले यात्रियों को बुकिंग के लिए वेबसाइट खुलने का इंतजार करना पड़ेगा। यूकाडा की ओर से मई माह के दूसरे सप्ताह तक बुकिंग तिथि घोषित की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed