फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Service 2023: Ticket Booking from 18 to 27 May will start from 12 may

Kedarnath Heli Service: 17 तक के लिए बुकिंग फुल, कल से 18-27 मई की यात्रा के लिए बुक कर सकेंगे टिकट

Thu, 11 May 2023 07:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 May 2023 07:36 PM IST
सार

Kedarnath Heli Service Ticket booking News: हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग का स्लॉट बढ़ाया गया है। शुक्रवार से 10 दिन की टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल 12 बजे खुलेगा।

विज्ञापन
Kedarnath Heli Service 2023: Ticket Booking from 18 to 27 May will start from 12 may
केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ हेली सेवा के लिए शुक्रवार से 10 दिन की टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल 12 बजे खुलेगा। केदारनाथ यात्रा करने वाले तीर्थयात्री पोर्टल से 18 से 27 मई के लिए हेली टिकटों की बुकिंग कर सकेंगे।

विज्ञापन


Hemkund Sahib: मौसम साफ होते ही बर्फ हटाने का काम तेज, 17 मई को रवाना होगा पहला जत्था, 20 को खुलेंगे कपाट
विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग का स्लॉट बढ़ाया गया है। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के लिए मशीनरी और अन्य निर्माण सामग्री सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से पहुंचाई गई थी। इसी कारण हेली सेवा का संचालन प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 मई से बुकिंग स्लॉट 10 दिन के लिए खोला जाएगा

इसे देखते हुए वर्तमान में यात्रा से छह दिन पहले प्रतिदिन टिकटों की बुकिंग की जा रही है, लेकिन अब यात्रियों की सुविधा के लिए 12 मई से बुकिंग स्लॉट 10 दिन के लिए खोला जाएगा। इसमें यात्री 18 से 27 मई तक की यात्रा के लिए हेली टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। आने वाले समय में बुकिंग स्लॉट को और भी बढ़ाया जाएगा। सीईओ ने बताया कि 17 मई तक केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed