फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Yatra 2023 Snow removal work continued and pilgrims first batch will leave on 17 May

Hemkund Sahib: मौसम साफ होते ही बर्फ हटाने का काम तेज, 17 मई को रवाना होगा पहला जत्था, 20 को खुलेंगे कपाट

Thu, 11 May 2023 07:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 May 2023 07:20 PM IST
सार

Hemkund Sahib Yatra 2023 Update: पहले जत्थे में कितने तीर्थयात्री जाएंगे अभी तय नहीं हो पाया है। हालांकि जो भी तीर्थयात्री 16 मई की शाम तक ऋषिकेश पहुंच जाएंगे वे ही अगले दिन हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रवाना होंगे।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 Snow removal work continued and pilgrims first batch will leave on 17 May
बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है। पिछले दो दिनों से मौसम साफ रहने पर काम में तेजी आई है। 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुल रहे हैं। 17 मई को ऋषिकेश से सिख तीर्थयात्रियों को पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा। यात्रा को लेकर ऋषिकेश में स्थित गुरुद्वारे में तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि पहले जत्थे में कितने तीर्थयात्री जाएंगे अभी तय नहीं हो पाया है। हालांकि जो भी तीर्थयात्री 16 मई की शाम तक यहां पहुंच जाएंगे वे ही अगले दिन हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रवाना होंगे।
विज्ञापन


तीर्थयात्री रोटेशन की बसों से जाएंगे
इस बार भी तीर्थयात्री रोटेशन की बसों से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाएंगे। पिछले साल की तरह इस बार भी रोटेशन की ओर से गुरुद्वारा प्रबंधन को बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। पिछले साल यात्रा की शुरुआत में बसों के खाली वापस आने को लेकर रोटेशन की ओर से दोनों तरफ का किराया मांगा गया था, लेकिन बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद रोटेशन के पदाधिकारी मान गए थे। रोटेशन के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि अभी तक गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से बसों की मांग नहीं की गई है। मांग के अनुरूप बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मई को गुरुद्वारा में पंजीकरण केंद्र खुलेगा
हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए 15 मई को लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारा में पंजीकरण काउंटर लगाया जाएगा। चारधाम यात्रा के पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पंजीकरण केंद्र खोलने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन से अनुमति ली जा रही है। अनुमति मिलने पर पंजीकरण के लिए तीन काउंटर लगाए जाएंगे।

यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने में जुटे जवान
हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है। 418 इंजीनियरिंग कोर के जवानों के साथ हेमकुंड ट्रस्ट सेवादार बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं। पिछले दो दिनों से मौसम साफ रहने पर काम में तेजी आई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना और पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए हेमकुंड साहिब के मुख्य पड़ाव घांघरिया तक जाएंगे।

हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खुल रहे हैं। लेकिन अभी हेमकुंड साहिब के साथ आस्था पथ पर भारी बर्फ जमी हुई है। खासकर अटलाकोटी से हेमकुंड साहिब तक पैदल मार्ग पर पूरी तरह से बर्फ जमी हुई है। सेना के जवानों ने यात्रा मार्ग से 20 अप्रैल से बर्फ हटाने का काम शुरू किया था। लेकिन लगातार मौसम खराब रहने से बर्फ हटाने का काम बाधित रहा।

बारिश और बर्फबारी के बीच जवान और ट्रस्ट के सेवादार रास्ता बनाने में जुटे हुए हैं। हेमकुंड साहिब में अभी भी 10 फीट बर्फ जमी हुई है। जबकि हेमकुंड से अटलाकोटी तक पैदल रास्ते में भी भारी बर्फ जमी है। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि दो दिन से मौसम साफ बना हुआ है। जिससे आस्था पथ पर बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

हेमकुंड साहिब में पल-पल बदल रहा मौसम
हेमकुंड साहिब में पल-पल मौसम बदल रहा है। जिससे बर्फ को हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही हेमकुंड साहिब में चटख धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा जाने से शीतलहर शुरू हो गई। जिससे बर्फ हटाने का काम प्रभावित हुआ। पिछले सप्ताह बर्फबारी होने के बाद से दोपहर बाद यहां लगातार मौसम खराब हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed