{"_id":"8d754febc8ed452cbd6617b763cd011e","slug":"kedarnath-disaster-relief-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP में कौन खा गया आपदा का मुआवजा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP में कौन खा गया आपदा का मुआवजा?
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Jun 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ में गत वर्ष आई आपदा में मारे गए उत्तर प्रदेश के 948 लोगों के आश्रित परेशान हैं।
विज्ञापन
मृतक आश्रितों को मुआवजे की राशि नहीं दी
उत्तराखंड इन लोगों के मुआवजे की रकम 33 करोड़ रुपए यूपी को दे चुका है। यूपी में आपदा के शिकार हुए लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र तो जारी किए जा रहे हैं, लेकिन मृतक आश्रितों को मुआवजे की राशि नहीं दी जा रही।
ऐसे में एक साल बाद भी कई लोग अधिकारियों के चक्कर काटने पर मजबूर हैं। आपदा के बाद रुद्रप्रयाग में विवेचना प्रकोष्ठ बनाया गया था। प्रकोष्ठ ने यूपी के 988 लोगों के लापता होने की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
जांच के बाद इनमें से 948 के मृत्यु प्रमाण पत्र और मुआवजे की रकम 33.18 करोड़ रुपए यूपी सरकार को भेज दिए गए थे।
दून में अभिहीत अधिकारी एनएस डांगी बताते हैं कि यूपी में इसी माह मृत्यु प्रमाणपत्र बंटने शुरू हुए हैं, लेकिन मुआवजा राशि अब भी नहीं दी जा रही।
औसतन प्रतिदिन 50 लोग कर रहे संपर्क
बताया कि दून स्थित कार्यालय में अब भी औसतन प्रतिदिन 50 लोग मुआवजे के लिए संपर्क कर रहे हैं। डांगी के मुताबिक मृत्यु प्रमाणपत्र न मिलने से बीमा और विरासत संबंधी काम भी नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन
गोरखपुर के दिनेश तिवारी कहते हैं कि मृतक आश्रित एक साल बाद भी आपदा की मार झेल रहे हैं। उधर, अभिहित अधिकारी डांगी ने बताया कि इस मामले में कई बार यूपी के चीफ सेक्रेटरी दफ्तर से संपर्क किया गया।
वहां राहत के लिए नियुक्त अधिकारी एके सिंह से मुआवजा न बांटने के बारे में पूछा गया, लेकिन माकूल जवाब नहीं मिला। डांगी कहते हैं कि मृत्यु प्रमाणपत्र बंट रहे हैं तो इसके साथ अनुग्रह राशि भी दी जानी चाहिए।