फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath disaster rambara bridge condition

केदारघाटीः सड़कों पर दिख रही सुस्ती की तस्वीर

Mon, 14 Apr 2014 08:54 PM IST
अमर उजाला, रामबाड़ा (केदारनाथ)
अमर उजाला, रामबाड़ा (केदारनाथ) Updated Mon, 14 Apr 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
kedarnath disaster rambara bridge condition

साल 2013 में केदारनाथ जलप्रलय के बाद रामबाड़ा में बिजली के पोलों पर बनाए गए अस्थायी पुल से हुई आवाजाही 2014 के अप्रैल माह तक जारी है।

विज्ञापन


ये दो उदाहरण ही लोनिवि की रफ्तार का खाका खींच देते हैं जबकि 2013 में ही रामबाड़ा में स्थायी पैदल पुल का निर्माण होना था।

एनआईएम, जल संस्थान और ऊर्जा निगम के मजदूर इसी कच्चे पुल से निर्माण सामग्री ले जा रहे हैं जो खतरनाक है। हालांकि अब लोनिवि एक हफ्ते में पुल बनाने का दावा कर रहा है।

विज्ञापन

पैदल मार्ग जगह-जगह ध्वस्त

kedarnath disaster rambara bridge condition

जल प्रलय में केदारनाथ पैदल मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गया था।  रामबाड़ा से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर पुन: आवाजाही की संभावनाएं खत्म हो गई।

ऐसे में रामबाड़ा में नदी पार कर दूसरी ओर जाने का विकल्प शेष बचा था। त्वरित राहत के लिए ठीक नदी तल से अस्थायी पुल का निर्माण किया गया, लेकिन यह बहुत खतरनाक था।

तब इसी स्थान से करीब 20 मीटर नीचे लोनिवि बिजली के पोल, तार और अन्य सामग्री से अस्थायी पुल बनाया। आज भी इसी पुल से आवाजाही हो रही है।  यह पुल सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक है।

एक साल में स्थिति वही

kedarnath disaster rambara bridge condition

लोनिवि द्वारा पिछले साल ही यहां नए स्थायी पुल का निर्माण करने की बात कही गई थी, लेकिन पुल का निर्माण नहीं किया गया।

नवंबर माह में मंदिर के कपाट बंद होने के बाद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इस साल भी यही स्थिति है। अभी तक पुल की पूरी सामग्री रामबाड़ा तक नहीं पहुंची है।

पुल के एबेटमेंट बनाने की रफ्तार बहुत धीमी है जबकि लोनिवि की एक पूरी डिवीजन पैदल मार्ग का निर्माण कार्य देख रही है।

विज्ञापन

हार्ड रॉक पर नहीं हो रहा पुल निर्माण

kedarnath disaster rambara bridge condition

इन दिनों मंदाकिनी नदी का जल स्तर काफी कम है। इसके बावजूद पुल के बनाए जा रहे पुस्ते को पानी छू रहा है। बरसात में जब पानी बढे़गा, तब क्या होगा। पुल का निर्माण कच्चे स्थान पर किया जा रहा है।

जबकि इससे करीब 100 मीटर नीचे मंदाकिनी नदी के दोनों ओर हार्ड रॉक  मौजूद है और नदी भी बहुत नीचे है। यहां पुल निर्माण सुरक्षित हो सकता था।

एक हफ्ते में बन जाएगा पुल: सीई
स्थायी पुल की ऊंचाई साढे़ चार मीटर और लंबाई 18 मीटर है। पुल सुरक्षित है। पुराना अस्थायी पुल भी पक्का है। इससे प्रतिदिन 700 लोगों की आवाजाही हो रही है। पुल की निर्माण सामग्री साइट पर पहुंचा दी गई है। एक सप्ताह में पुल का निर्माण हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed