फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath disaster missing woman found in pithoragarh.

केदारघाटी आपदा में बिछड़ी एक और महिला मिली!

Thu, 19 Feb 2015 01:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Feb 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
kedarnath disaster missing woman found in pithoragarh.

एक सप्ताह पहले जिले के पिथौरागढ़ में मिली अनजान महिला के बाद अब एक और अनजान महिला यहां मोस्टामानू में घूम रही है।

विज्ञापन


बताया गया कि यह महिला पिछले दो दिनों से यहां घूम रही है। इसकी भी मानसिक हालत ठीक नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दक्षिण भारत के किसी प्रांत की यह महिला भी कहीं केदारनाथ आपदा के समय बिछुड़ी हुई न हो।

मोस्टामानू निवासी इकबाल अहमद ने बताया कि तीन दिन पहले यह महिला कस्बे में पहुंची है। करीब 45 साल की इस महिला की भाषा लोगों की समझ में नहीं आ रही है। वह दिनभर मोस्टामानू मंदिर के आसपास घूमती रहती है और शाम को इकबाल अहमद की दुकान के आगे सो जाती है।
विज्ञापन


लोगों ने उसे कंबल भी उपलब्ध करा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला उत्तराखंड की नहीं है। वह कभी कभार कुछ शब्द बोलती है, लेकिन उसके नाम और पते का अंदाजा नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को आशंका है कि यह महिला केदारघाटी में आई आपदा के समय बिछुड़ी हुई हो सकती है। देवलथल में मिली महिला इस समय निराश्रित महिला केंद्र में है।

पहले भी मिली महिलाएं

kedarnath disaster missing woman found in pithoragarh.

इसस पहले पिथौरागढ़ के देवलथल में टूटी-फूटी मराठी बोल रही एक महिला मिली थी। लोगों ने संभावना जताई कि वह केदारनाथ से भटकी श्रद्धालु तो नहीं है।

इस बात का इससे भी बल मिलता है क्योंकि देवलथल से सड़क थल, चौकोड़ी होते हुए बागेश्वर मिलती है और बागेश्वर से ग्वालदम। ग्वालदम चमोली जिले से सटा है और चमोली जिले में ही केदारनाथ धाम है। चूंकि ग्वालदम से पिथौरागढ़ के लिए नियमित केमू की बसें चलती हैं।

ऐसे में संभव है कि महिला चमोली की तरफ से ग्वालदम होते हुए किसी बस में यहां देवलथल पहुंची होगी। देवलथल पिथौरागढ़ से 30 किमी दूर है।

पिछले दिनों उत्तरकाशी में भी राजस्थान की एक महिला विक्षिप्त हालत में मिली थी, जिसे उसका पति अपने साथ ले गया। इसके एक -दो दिन बाद हरिद्वार के कांगड़ी गांव में भी एक महिला देखी गई, जिसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

12 फरवरी को देवलथल पहुंची इस महिला की उम्र 45-50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। दुकानदार अनिल पांडे ने इसकी जानकारी जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार को दी। जगदीश ने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। महिला को नारी निकेतन भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed