Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath disaster 2013 nine days of disaster

केदारनाथ आपदा की 5वीं बरसी: पढ़िए, जलप्रलय के बाद 9 दिनों की कहानी

Sat, 16 Jun 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Jun 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
kedarnath disaster 2013 nine days of disaster
most horrible photos of kedarnath disaster

केदारघाटी में 2013 में कुदरत की विनाश लीला की कहानी प्रत्यक्षदर्शी रहीं सुजया नेगी ने बताई। उस वक्त सुजया बच्चों की गर्मी की छुट्टी में चौरास से अपने मायके झोसी आई थी।

विज्ञापन


झोसी गांव मंदाकिनी नदी के कहर से बर्बाद हो चुके सोनप्रयाग बाजार के सामने पड़ता है। उन्होंने बताया कि 15 जून 2013 की शाम को भारी बारिश से मुंडकटिया और सोनप्रयाग के मध्य सोनप्रयाग माइक्रो हाइडिल पावर हाउस के सामने भूस्खलन हुआ। रात बारिश और तेज हो गई। लगभग नौ बजे नदी बढ़ी और सोनप्रयाग में बिड़ला गेस्ट हाउस ढह गया था।
विज्ञापन


16 जून सुबह छह बजे मंदाकिनी नदी में तेज बहाव आया और देखते ही देखते सोनप्रयाग बाजार के निचले हिस्से को बहाकर ले गया। मैं पानी में बहते लोग, घोडे़-खच्चर, वाहनों और सिलेंडरों को देखकर विचलित हो गई थी। मन में किसी अनिष्ट की शंका हुई। मुझे लगा कि बाबा केदार ठीक कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

झील का पानी 40-50 वाहनों को लील गया

kedarnath disaster 2013 nine days of disaster
kedarnath
17 जून को मंदाकिनी नदी में छोटी सी झील बन चुकी थी। सोनप्रयाग और सीतापुर टापू बन गए। झील का पानी 40-50 वाहनों को लील गया। अपराह्न तीन बजे दर्शन लाल गैरोला ने अपने साथियों के साथ मिलकर पावर हाउस के ऊपर लकड़ी काटकर पुल बनाया। पुल से लगभग दो हजार लोगों को नदी पार करवाकर उनकी जान बचाई गई। गैरोला ने नदी में बह रहे लागों को जान हथेली पर रखकर बचाया था। 

18 जून को सोनप्रयाग संगम के समीप पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। संगम के समीप फिर लकड़ी का पुल बनाया गया। जिससे लोगों को नदी पार कराई गई।

19 जून को सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा जौरसी पहाड़ पर खाने के पैकेट गिराए जा रहे थे। लोग हेलीकॉप्टर देखकर उसकी ओर भाग रहे थे। लेकिन पैकेट पहाड़ी से नीचे गिर गए।
 

लगभग दो हजार लोगों को जंगल के रास्ते सुरक्षित निकाला गया

kedarnath disaster 2013 nine days of disaster
most horrible photos of kedarnath disaster
20 जून को झोसी में ग्रामीणों ने भंडारा लगाया था। सैकड़ों लोगों को खाना खिलाया गया। 21 जून तक लगातार गांवों और जंगलों से यात्री निकल कर आ रहे थे। लगभग दो हजार लोगों को जंगल के रास्ते सुरक्षित निकाला गया था। 

22 जून को त्रियुगीनारायण के 20 और तोषी गांव के सात लोग इस आपदा में मारे गए थे। पूरे गांव में मातम का माहौल था। इसके बावजूद ग्रामीणों ने यात्रियों को अपने-अपने घरों में खाना खिलाया था।

23 जून को फिर मुंडकटिया के निकट भूस्खलन हुआ। जिसके नीचे सेना के जवानों सहित लगभग 100 लोग मौजूद थे। आपदा के वक्त जगह-जगह से रोने की आवाज मेरे कानों को काट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed