फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Disaster 2013 five years full story

केदारनाथ आपदा के पांच साल: जख्म तो भरे लेकिन और सबक सीखना अभी बाकी

Sat, 16 Jun 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Jun 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Disaster 2013 five years full story
kedarnath disaster 2013 - फोटो : amarujala

केदारनाथ आपदा को आज पांच साल पूरे हो गए। उस भीषण त्रासदी को याद करके आज भी लोग सिहर जाते हैं। सोलह व सत्रह जून को बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिलों में भारी तबाही मचाई। आपदा से उत्तराखंड को जान-माल की भारी क्षति हुई।

विज्ञापन


पर्यटन कारोबार की कमर टूट गई। जानकारों का मानना है कि आपदा के जख्मों को पूरी तरह से भरने में अब भी कई साल लग जाएंगे। राहत और पुनर्निर्माण के मरहम से हालात सुधारने के प्रयास जारी हैं। मगर पर्यावरण सरोकारों से जुड़े लोगों का मानना है कि सरकारों ने जख्म तो भरे हैं पर आपदा से सबक नहीं सीखा है।    
विज्ञापन


भीषण थी वह त्रासदी
सोलह जून 2103 की वह आपदा बेहद भीषण थी। आपदा में 4,400 से अधिक लोग मारे गए या लापता हो गए। 4,200 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया। इनमें 991 स्थानीय लोग अलग-अलग जगह पर मारे गए। 11,091 से ज्यादा मवेशी बाढ़ में बह गए या मलबे में दबकर मर गए। ग्रामीणों की 1,309 हेक्टेयर भूमि बाढ़ में बह गई। 2,141 भवनों का नामों-निशान मिट गया। 100 से ज्यादा बड़े व छोटे होटल ध्वस्त हो गए। यात्रा मार्ग में फंसे 90 हजार यात्रियों को सेना ने और 30 हजार लोगों को पुलिस ने बाहर निकाला। आपदा में नौ नेशनल हाई-वे, 35 स्टेट हाई-वे और 2385 सड़कें 86 मोटर पुल, 172 बड़े और छोटे पुल बह गए या क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुननिर्माण पर 2300 करोड़ खर्च

Kedarnath Disaster 2013 five years full story
kedarnath disaster

पुननिर्माण पर 2300 करोड़ खर्च
सचिव (आपदा प्रबंधन) अमित सिंह नेगी कहते हैं कि विश्व बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक वित्त पोषित उत्तराखंड डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट के तहत 2700 करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत हुए। इनमें से 2,300 करोड़ रुपये की राशि से सड़कों, पुलों, पहाडियों के ट्रीटमेंट, बेघर लोगों के आवासों का निर्माण किया गया। प्रोजेक्ट के तहत 2,382 भवनों का निर्माण किया गया।

केदारघाटी में पुनर्निर्माण पर खास फोकस
प्रदेश में काबिज रही सरकारों ने केदारघाटी में पुनर्निर्माण पर खास फोकस किया। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य रहे कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में चले पुनर्निर्माण अभियान में केदारनाथ मंदिर और उसके परिसर को उसके पुराने स्वरूप लाने का कामयाब कोशिश हुई। आज केदारनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मुख्य सचिव केदारधाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed