फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Yatra Second Phase Started 60,152 pilgrims arrived in 22 days

Kedarnath: मौसम ने दिया साथ तो फिर रफ्तार पकड़ने लगी यात्रा...22 दिन में पहुंचे 60,152 यात्री

Mon, 23 Sep 2024 10:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Sep 2024 10:45 PM IST
सार

Kedarnath Dham: 10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। सितंबर माह में 22 दिनों में 60,152 यात्री केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Yatra Second Phase Started 60,152 pilgrims arrived in 22 days
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में सुधार होते ही केदारनाथ यात्रा भी रफ्तार पकड़ने लगी है। कुछ दिनों से रोजाना धाम पहुंचने वाले यात्रियों के साथ ही दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। साथ ही पैदल मार्ग से केदारनाथ तक कारोबारी गतिविधियां भी पटरी पर लौटने लगी हैं।

विज्ञापन


सितंबर माह में 22 दिनों में 60,152 यात्री केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। 10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। बरसाती सीजन खत्म होने के बाद अब यात्रा दिनों दिन रफ्तार पकड़ने लगी है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अतिवृष्टि से प्रभावित पैदल मार्ग के बावजूद, यात्रियों का उत्साह चरम पर है।
विज्ञापन


Yamunotri Dham: यात्रा के दौरान बिगड़ी आंध्र प्रदेश और राजस्थान के दो यात्रियों की तबीयत, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सोनप्रयाग से 12 हजार से अधिक यात्री धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरे पैदल मार्ग पर दिनभर रौनक बनी रही। उधर, केदारनाथ मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटी रही। यहां सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। दिन चढ़ने के साथ ही यहां भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा।

एक सप्ताह से प्रतिदिन दो हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शनों को पहुंच रहे हैं। इस माह रविवार तक धाम में कुल 60,152 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके थे। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया, मौसम में सुधार होते ही यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। मंदिर परिसर से समूची केदारपुरी में दिनभर चहलकदमी से रौनक लौट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed