फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Yatra has picked up pace again number of devotees crossed 15 lakh

Kedarnath Dham: यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार...धाम में आस्था और भक्ति का सैलाब, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 15 लाख पार

Fri, 25 Oct 2024 11:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Oct 2024 11:24 PM IST
सार

बरसात खत्म होते ही यात्रा ने पहले चरण जैसी रफ्तार पकड़ ली है। अक्तूबर के 25 दिनों में ही 2.70 लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे। इससे केदारघाटी में रौनक बनी हुई है।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Yatra has picked up pace again number of devotees crossed 15 lakh
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। सर्द हवाओं के बीच धाम में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। इस माह 2.70 लाख शिवभक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, कुल दर्शनार्थियों की संख्या 15 लाख के पार हो गई है।

विज्ञापन


बरसात खत्म होते ही यात्रा ने पहले चरण जैसी रफ्तार पकड़ ली है। अक्तूबर के 25 दिनों में ही 2.70 लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे। इससे केदारघाटी में रौनक बनी हुई है। घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और हेलिकॉप्टर के लिए यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। धाम में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


Diwali 2024: सीएम धामी के सख्त निर्देश, अंतर्राज्यीय व अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था हो

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बीते दो दिनों में 28 हजार शिवभक्तों ने धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। इस वर्ष 10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में मई व जून माह में ही दर्शनार्थियों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई थी।

अतिवृष्टि से अगस्त में 24 दिन यात्रा प्रभावित रही। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया, यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण केदारपुरी में इन दिनों, मई-जून की तरह नजारे दिख रहे हैं। बाबा केदार की सायंकालीन आरती में भी हजारों भक्त शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed