फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami strict Order regarding Diwali strong security at international borders

Diwali 2024: सीएम धामी के सख्त निर्देश, अंतर्राज्यीय व अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था हो

Fri, 25 Oct 2024 11:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Oct 2024 11:11 PM IST
सार

सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलों के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसमें जनसहयोग भी लिया जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami strict Order regarding Diwali strong security at international borders
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत राज्य की अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अफसरों को निर्देश दिए कि दिवाली पर्व पर आवागमन में लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने यातायात के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कहा, खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी और थूकने की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए। राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलों के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसमें जनसहयोग भी लिया जाए।
विज्ञापन


कहा, स्वच्छता के साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा, स्वच्छता को जनता का कार्यक्रम बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा, हम राज्य की रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए हम सबको टीम उत्तराखंड की भावना से कार्य करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Harish Rawat: उत्तराखंडी पकवानों से हरदा ने लगाया सियासी तड़का...बोले-मैं 'गड्ढा इंस्पेक्टर' हो गया हूं


सीएम ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और अभिसूचना विभाग को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु समेत कई अधिकारी मौजूद थे। डीएम वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

24 घंटे संचालित रहे अस्पतालों में बर्न यूनिट
मुख्यमंत्री सचिवालय में अफसरों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी आपातकालीन व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही बर्न यूनिट 24 घंटे सुचारू रखने के निर्देश दिए। कहा, खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed