फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Yatra 2025 Fraud from Andhra Pradesh Pilgrims in name of Heli Tickets

Kedarnath Dham: हेली टिकट दिलाने के नाम पर आंध्र प्रदेश के यात्रियों से लाखों रुपये की ठगी, कंपनी पर केस दर्ज

Mon, 12 May 2025 08:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 May 2025 08:45 PM IST
सार

गुप्तकाशी पहुंचे पेंटा रत्नाकर निवासी आंध्र प्रदेश ने पुलिस से शिकायत की कि उनका 25 सदस्यीय दल एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से चारधाम यात्रा पर आया है।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Yatra 2025 Fraud from Andhra Pradesh Pilgrims in name of Heli Tickets
केदारनाथ हेली सेवा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आंध्र प्रदेश से केदारनाथ यात्रा पर आए 25 यात्रियों के दल से हेलिकॉप्टर टिकट के लिए लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद लोगों के साथ ही अज्ञात हेली कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोमवार को गुप्तकाशी पहुंचे पेंटा रत्नाकर निवासी आंध्र प्रदेश ने पुलिस से शिकायत की कि उनका 25 सदस्यीय दल एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से चारधाम यात्रा पर आया है। दल से यात्रा पैकेज के साथ केदारनाथ धाम के लिए 15 हजार प्रति व्यक्ति के हिसाब से हेलिकॉप्टर टिकट का किराया भी लिया गया था।
विज्ञापन


रविवार को वह गंगोत्री से गुप्तकाशी पहुंचे तो संबंधित ट्रैवल एजेंसी संचालकों ने उन्हें गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर टिकट दिलाने के लिए 30 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से अतिरिक्त धनराशि की मांग की। जो उन्होंने संबंधित खातों में ऑनलाइन जमा करा दी। सोमवार को जब वह धाम जाने के लिए तैयार हुए तो उन्हें कोई टिकट नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Badrinath Dham: यात्रियों को लेकर उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर ने खोया नियंत्रण, बड़ा हादसा होने से बचा

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मनीष कुमार निवासी दिल्ली, पोटनोरू रामाराव निवासी गांधीनगर, पारालाकेमुंदी, गजपति ओडिशा और सहारा टूर एंड ट्रैवल्स के मालिक आशीष निवासी करोलबाग, दिल्ली के अलावा अज्ञात हेली कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed