फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham Helicopter lost control while flying from Helipad major accident was averted

Badrinath Dham: यात्रियों को लेकर उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर ने खोया नियंत्रण, बड़ा हादसा होने से बचा

Mon, 12 May 2025 05:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)। Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 May 2025 05:25 PM IST
सार

थंबी एविएशन का हेली फाटा से यात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम पहुंचा था। सवारी को उतारने के बाद दूसरी सवारी को लेकर जैसे ही हेली उड़ान भरने लगा तो नियंत्रण खो बैठा।

विज्ञापन
Badrinath Dham Helicopter lost control while flying from Helipad major accident was averted
बदरीनाथ में हेलकॉप्टर हादसा बचा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम में हेलीपैड पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यात्रियों को लेकर उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर ने नियंत्रण खो दिया। हालांकि इस समय रहते इसे संभाल लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना दिन में 12.15 बजे की है। थंबी एविएशन का हेली फाटा से यात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम पहुंचा था। सवारी को उतारने के बाद दूसरी सवारी को लेकर जैसे ही हेली उड़ान भरने लगा तो नियंत्रण खो बैठा। हेली के पंखे वहां वाहन से टकरा गए।
विज्ञापन


Uttarkashi: गंगोत्री-यमुनोत्री दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में दिखा ऐसा उत्साह, बारिश में भी कम नहीं हुई आस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने कहा कि हेली उड़ान भरने के दौरान डिसबैलेंस होने से हेलीकॉप्टर का पंखा हेलीपेड पर खड़े वाहन से टकराया। इस दौरान कोई  हादसा नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित है।

12 दिन में साढ़े पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा में 12 दिन के भीतर साढ़े पांच लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार हो चुका है। मौसम की चुनौतियों के बावजूद केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ है।

पर्यटन विभाग के अनुसार 30 अप्रैल से 11 मई तक चारोंधाम में 5.50 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 2.27 लाख, बदरीनाथ में 1.17 लाख, गंगोत्री में 94251, यमुनोत्री में 1.13 लाख ने दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed