फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham UCADA official dies after being hit by helicopter fan Uttarakhand news in hindi

Kedarnath: ...क्या पता था यह धाम का आखिरी दौरा होगा, हेलीकॉप्टर की आवाज के बीच नहीं सुनाई दी साथियों की आवाज

Mon, 24 Apr 2023 05:51 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Apr 2023 05:51 AM IST
सार

केदारनाथ में एमआई-26 हेलीपैड के निरीक्षण के लिए पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की हेलिकॉप्टर के पीछे के पंखे (टेल रोटर) की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके सिर पर गंभीर चोट आई थीसैनी (35) हेलिपैड और हेलिकॉप्टर सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए केदारनाथ पहुंचे थे।

विज्ञापन
Kedarnath Dham UCADA official dies after being hit by helicopter fan Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ हेलीपैड पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी ने रविवार को केदारनाथ पहुंचकर आधा घंटे तक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। धाम से वापसी के दौरान वे दो बार पीछे मुड़कर जीएमवीएन कर्मचारियों से भी मिले। लेकिन, क्या पता था कि यह उनका आखिरी केदारनाथ दौरा होगा।

विज्ञापन


केदारनाथ में मौजूद जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन सिंह खत्री ने बताया कि हादसे को देखकर ऐसा लगा कि मानो मौत का फरमान आया था। खत्री ने बताया कि अमित सैनी, पर्यटन सचिव रवि शंकर और जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे लगभग पौने दो बजे केदारनाथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जीएमवीएन कर्मचारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


करीब 30 मिनट बाद ये अधिकारी वापसी के लिए हेलिपैड की तरफ आए और हेलीकॉप्टर की तरफ आगे बढ़ गए। अमित सैनी अचानक हेलिकॉप्टर के पीछे की तरफ जाने लगे। इस पर हेलिपैड के किनारे खड़े जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक व अन्य लोगों ने उन्हें आवाज दी लेकिन हेलिकाॅप्टर के शोर के बीच यह उनके कानों तक नहीं पहुंची। इसी दौरान अमित हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि वे एक ऊर्जावान व हंसमुख अधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने जताया दुख
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि इस हादसे को भुलाया नहीं जा सकता। बीते वर्ष केदारनाथ यात्रा के संपन्न होने के एक सप्ताह पहले हेलिकॉप्टर क्रैश में सात लोगों की मौत हो गई थी। अब, यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले दर्दनाक हादसे ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।

ये भी पढ़ें...Avalanche Alert: उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते खराब रहेगा मौसम का मिजाज, तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी

2010 में हुआ था पहला हादसा
केदारनाथ में वर्ष 2010 में केदारनाथ में हेलिपैड पर एक युवक की हेलिकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बाद 2013 में 21 जून को निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट की मौत हुई थी। 24 जून को केदारनाथ से लौटते समय हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट व इंजीनियर की मौत हो गई थी। 25 जून 2013 को सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर केदारनाथ से वापसी में गौरीकुंड की पहाड़ी से टकरा गया था, जिसमें 20 सैन्य अधिकारी व जवानों की मौत हो गई थी। बीते वर्ष 18 अक्तूबर को केदारनाथ से लौटते समय निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर गरुड़चट्टी के समीप क्रैश हुआ, जिसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed