Kedarnath Dham: बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे राहुल गांधी, मंदिर में की पूजा-अर्चना
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इससे पहले सोमवार सुबह राहुल गांधी ने केदारनाथ मंदिर के पास आदिगुरू शंकराचार्य समाधिस्थल के दर्शन किए। वह, आदिगुरू शंकराचार्य की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर काफी देर तक ध्यान की मुद्रा में रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केदारनाथ यात्रा पर हैं। राहुल गांधी ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इससे पहले राहुल सोमवार को अचानक कार्यकर्ताओं के साथ पैदल भैरव मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा कर परंपरानुसार रोट चढ़ाए। बता दें कि भैरव को केदारनाथ के क्षेत्रपाल के रूप में पूजा जाता है।
#WATCH | Uttarakhand: Congress MP Rahul Gandhi visited Kedarnath temple and offered prayers. pic.twitter.com/9EDjeznWWT
— ANI (@ANI) November 6, 2023विज्ञापन
#WATCH उत्तराखंड: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केदारनाथ में भैरव मंदिर के दर्शन करने के बाद रवाना हुए। pic.twitter.com/qZkdWAViVM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2023
भक्तों को वितरित किया भंडारा
राहुल गांधी ने सुबह केदारनाथ मंदिर के पास आदिगुरू शंकराचार्य समाधिस्थल के दर्शन किए। वह, आदिगुरू शंकराचार्य की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर काफी देर तक ध्यान की मुद्रा में रहे। इसके बाद वह, मंदिर में पहुंचे और कई श्रद्धालुओं और संतों से भेंट की। साथ ही उन्होंने दो घंटे तक यात्रियों को भंडारा भी वितरित किया।