फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Heliport to be built near Kedarnath base camp Pressure on MI-26 helipad will be less chardham

Kedarnath: धाम में बेस कैंप के पास बनेगा हेलिपोर्ट, MI-26 हेलिपैड पर दबाव होगा कम, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Sat, 06 May 2023 03:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विनय बहुगुणा
संवाद न्यूज एजेंसी, विनय बहुगुणा Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 May 2023 03:33 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने केदारनाथ स्थित एमआई-26 हेलिपैड के दबाव को कम करने की योजना बनाई है। यही नहीं, सुरक्षा की दृष्टि से भी हेलिपैड पर एक समय में सिर्फ तीन हेलिकॉप्टर ही लैंड कर सकते हैं। पहले यहां हेलीकॉप्टर के लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान कई घटनाएं भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Heliport to be built near Kedarnath base camp  Pressure on MI-26 helipad will be less chardham
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में यात्री सुविधाओं और मंदिर तक हेलीकॉप्टरों का शोर कम करने के लिए बेस कैंप के पास नया हेलिपोर्ट बनाया जाएगा। इससे एमआई-26 हेलिपैड पर हेलीकॉप्टरों का दबाव भी कम हो जाएगा। नए हेलिपोर्ट पर छह से आठ हेलिकॉप्टर लैंड कर सकेंगे। इसमें यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन

केदारनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता है जो संकरी घाटी से होकर गुजरता है। इसी संकरी घाटी के ऊपर से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर भी संचालित होते हैं। आपदा के बाद केदारनाथ तक आसान पहुंच के लिए एमआई-26 हेलिपैड का निर्माण कराया गया, जो मंदिर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है। इसी हेलिपैड से यात्राकाल में हेली कंपनियां हेलीकॉप्टर सेवा संचालित करती हैं।

विज्ञापन

केदारघाटी में हेलीकॉप्टर सेवा को बढ़ावा मिलने से सीजन में यहां सात से नौ हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भरते हैं। इससे पूरे केदारघाटी से लेकर केदारनाथ के आसमान में हेलीकॉप्टर की गूंज रहती है। गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण विकास संस्थान ने भी आपदा से पहले केदारनाथ क्षेत्र का अध्ययन कर हेलीकॉप्टर सेवा पर नियंत्रण की बात कही थी। कहा गया था कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की गर्जना से वहां की पहाड़ियों और हिमखंड में कंपन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ तीन हेलिकॉप्टर ही लैंड कर सकेंगे
जिला प्रशासन ने केदारनाथ स्थित एमआई-26 हेलिपैड के दबाव को कम करने की योजना बनाई है। यही नहीं, सुरक्षा की दृष्टि से भी हेलिपैड पर एक समय में सिर्फ तीन हेलिकॉप्टर ही लैंड कर सकते हैं। पहले यहां हेलीकॉप्टर के लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत यहां हेलिपोर्ट प्रस्तावित है इसलिए प्रशासन उसे बेस कैंप के निकट बनाने की बात कह रहा है।

केदारनाथ में 108 डेसीबल तक होती हेलीकॉप्टर की आवाज

वर्ष 2013-14 में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने यात्राकाल में केदारघाटी के गुप्तकाशी, फाटा, बडासू, शेरसी, सोनप्रयाग, गौरीकुंड और केदारनाथ हेलिपैड पर हेलीकॉप्टर के लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान ध्वनि का अध्ययन किया था। उस समय केदारनाथ हेलिपैड पर हेलीकॉप्टर की न्यूनतम ध्वनि 92 और अधिकतम 108 डेसीबल मापी गई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि हेली कंपनियां सेंक्चुरी क्षेत्र में नियमों का पालन नहीं कर रही हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: शिक्षा विभाग के कारनामे अजब-गजब...सुगम की चाह में रोक दी बाकियों की राह

हेलिपैड के निकट जीएमवीएन के भवन हैं। हेलिकॉप्टरों की गूंज से इनको भी खतरा हो रहा है। ऐसे में मंदिर परिसर से दूर हेलिपोर्ट बनाया जा रहा है। - मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed