फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Fraud of one lakh in the name of Kedarnath helicopter ticket chardham Yatra 2023

Kedarnath Dham: हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर महाराष्ट्र के यात्री से एक लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 May 2023 11:29 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 15 May 2023 11:29 AM IST
सार

बाबा केदार के दर्शन को आए रामभाऊ चोगले ने फाटा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज की थी। बताया कि उन्हें फाटा में आशीष चौधरी नाम का व्यक्ति मिला था जिसने उन्हें हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचाने व दर्शन कराने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Fraud of one lakh in the name of Kedarnath helicopter ticket chardham Yatra 2023
हेली सर्विस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा में यात्रियों को हेलीकॉप्टर टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर उनसे एक लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

बीते 10 मई को महाराष्ट्र से बाबा केदार के दर्शन को आए रामभाऊ चोगले पुत्र रामभाऊ काया चोगलेे, निवासी 301, सरस्वती अपार्टमेंट, केंटमनीवली गांव, कल्याण ईस्ट, ठागे ने फाटा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज की थी। बताया कि उन्हें फाटा में आशीष चौधरी नाम का व्यक्ति मिला था जिसने उन्हें हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचाने व दर्शन कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

गुप्तकाशी व फाटा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
व्यक्ति ने उनसे आठ टिकट के लिए एक लाख की मांग की। उन्होंने 75000 नकद और 25000 रुपये ऑनलाइन आशीष चौधरी द्वारा दिए बैंक खाते में जमा कराए लेकिन काफी इंतजार के बाद भी उन्हें हेलिकॉप्टर की टिकट नहीं मिली। फोन भी नहीं उठा रहा है। ऐसे में उन्होंने पुलिस में शिकायत की। इस पर पुलिस ने आशीष चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Historical: पेयजल निगम ने बनाया रिकॉर्ड, यमुना से 1.2 किमी ऊंचाई पर रात एक बजे मसूरी पहुंचा पीने का पानी

पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि विवेचना के दौरान गुप्तकाशी व फाटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष चौधरी, निवासी दत्तवाड़ी, महासोवा चौका, सिहंगढ़ रोड, थाना पुणे को फाटा-शेरसी से गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेज दिया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed