फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham DM Order for banned movement from Sonprayag to Gaurikund after 5 pm Due To Landslide

Kedarnath: भूस्खलन को देखते हुए डीएम के निर्देश, सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक शाम पांच बजे के बाद आवाजाही पर रोक

Tue, 10 Sep 2024 10:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Sep 2024 10:59 PM IST
सार

Kedarnath Dham: जिलाधिकारी ने मंगलवार शाम को प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर यात्रियों की आवाजाही के तहत सतर्कता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।

विज्ञापन
Kedarnath Dham DM Order for banned movement from Sonprayag to Gaurikund after 5 pm Due To Landslide
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक अजय प्रह्लाद कोंडे ने सोनप्रयाग में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने यात्रियों व स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर शाम पांच बजे के बाद सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच दोतरफा आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए। कहा कि, बारिश होने की स्थिति में यात्रियों की आवाजाही को रोकें।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मंगलवार शाम को प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर यात्रियों की आवाजाही के तहत सतर्कता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान उन्होंने पुलिस और यात्रा ड्यूटी पर तैनात सेक्टर अधिकारियों को एक-एक यात्री का ध्यान रखते हुए उन्हें सकुशल रास्ता पार कराने को कहा। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, लोनिवि के अधिशासी अभियंता को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के स्थायी ट्रीटमेंट और सुचारू यातायात के लिए ठोस नीति बनाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


Kedarnath Dham: यात्रा मार्ग पर पल-पल भूस्खलन का खतरा...दो महीने में 20 लोगों की मौत, 20 हुए लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सोनप्रयाग से गौरीकुंड और गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक शाम पांच बजे के बाद आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है। वहीं बारिश होने की स्थिति में पुलिस को अपने विवेकानुसार यात्रा रोकने व संचालित करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed