फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Chardham yatra 2023 Heavy machinery will reach Kedarnath by Chinook helicopter uttarakhand

Kedarnath: चिनूक हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचाई जाएगी भारी मशीनरी, उड़ान के दौरान नहीं होगा हेली सेवा का संचालन

Sat, 06 May 2023 04:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 May 2023 04:35 PM IST
सार

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से निर्माण सामग्री व भारी मशीनरी को केदारनाथ धाम में पहुंचाया जाएगा। यात्रा सीजन शुरू होने से केदारनाथ में निर्माण सामग्री पहुंचानी जानी थी। सरकार ने 15 मार्च से काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। लेकिन लगातार मौसम खराब होने के कारण निर्माण कार्यों के लिए सामग्री नहीं पहुंचाई जा सकी।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Chardham yatra 2023 Heavy machinery will reach Kedarnath by Chinook helicopter uttarakhand
चिनूक हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर से भारी मशीनरी और निर्माण सामग्री पहुंचाई जाएगी। आठ मई को गौचर हवाई पट्टी से सेना का चिनूक हेलिकॉप्टर से डंपर, मशीनरी, सीमेंट के ब्लॉक लिफ्ट किए जाएंगे। चिनूक की उड़ान के दौरान केदारनाथ हेली सेवा का संचालन बंद रहेगा।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना के दूसरे चरण में धाम में अस्पताल, यात्री कंट्रोल कमांड सेंटर, पुलिस थाना, बदरी-केदार मंदिर समिति का भवन, मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर घाट का निर्माण किया जाना है।

विज्ञापन


बारिश और बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य बाधित
यात्रा सीजन शुरू होने से केदारनाथ में निर्माण सामग्री पहुंचानी जानी थी। सरकार ने 15 मार्च से काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। लेकिन लगातार मौसम खराब होने के कारण निर्माण कार्यों के लिए सामग्री नहीं पहुंचाई जा सकी। बारिश और बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य बाधित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: भारी विरोध के बीच में हटाई मजार, छतों पर चढ़े लोगों को पुलिस ने नीचे उतारा, छावनी में बदला इलाका

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से निर्माण सामग्री व भारी मशीनरी को केदारनाथ धाम में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण(यूकाडा) ने तैयारी पूरी कर ली है। इससे पहले भी 2021 व 2022 में चिनूक हेलिकॉप्टर से मशीनरी केदारनाथ पहुंचाई गई थी।

यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि जिस समय चिनूक हेलीकॉप्टर निर्माण सामग्री लेकर केदारनाथ जाएगा। उस दौरान गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से हेली सेवा का संचालन कुछ समय के लिए बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed