फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath By-election Congress started survey for winning candidate in Vidhansabha by-election

Uttarakhand: केदारनाथ विस उपचुनाव में जिताऊ प्रत्याशी के लिए कांग्रेस ने शुरू किया सर्वे, फीडबैक लिया जाएगा

Wed, 09 Oct 2024 04:47 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Oct 2024 04:47 PM IST
सार

केदारनाथ उपचुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रत्याशियों का पैनल हाईकमान को भेजेगी। वहीं भाजपा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए 39 घोषणाएं कर संदेश दिया कि केदारनाथ क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता शामिल है।

विज्ञापन
Kedarnath By-election Congress started survey for winning candidate in Vidhansabha by-election
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ विधानसभा में आगामी उपचुनाव में जिताऊ प्रत्याशी के लिए कांग्रेस ने सर्वे शुरू कर दिया है। इसके बाद पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक भी विधानसभा क्षेत्र में भेजे जाएंगे, जो प्रत्याशियाें को लेकर आम लोगों व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।

विज्ञापन

सर्वे और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रत्याशियों का पैनल हाईकमान को भेजेगी। केदारनाथ उपचुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए 39 घोषणाएं कर संदेश दिया कि केदारनाथ क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता शामिल है।

विज्ञापन

हालांकि, कांग्रेस ने घोषणाओं को उपचुनाव में भाजपा के हार का डर बताया। कांग्रेस में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में टिकट के दावेदारों में पूर्व विधायक मनोज रावत, जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल के नाम की चर्चाएं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दावेदारों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। टिकट को लेकर भी कांग्रेस में आपसी खींचतान चल रही है। कांग्रेस नेताओं का एक गुट मनोज रावत के साथ है तो दूसरा गुट कुंवर सजवाण को टिकट देने की पैरवी कर रहा है।

बूथ कमेटियों में नए सदस्य बनाने पर फोकस

माहरा ने सभी बूथ व ब्लाक अध्यक्षों को बूथ प्रबंधन कमेटियों को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए। प्रत्येक बूथ कमेटियों में न्यूनतम 11 और अधिकतम 51 सदस्य बनाए जाएं।

ये भी पढ़ें...38th National Games: उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू होंगे राष्ट्रीय खेल, इसी महीने जारी होगा पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस केदारनाथ विस उपचुनाव के लिए तैयारियों में जुटा है। संगठनात्मक स्तर पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जा रहे हैं। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद पर्यवेक्षक भी क्षेत्र का दौरा कर रिपोर्ट देंगे। दोनों रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान को पैनल भेजा जाएगा। -करन माहरा, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed