फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   38th National Games will be held in Uttarakhand from 28 January to 14 February 2025 CM Dhami met PT Usha

38th National Games: उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू होंगे राष्ट्रीय खेल, इसी महीने जारी होगा पूरा कार्यक्रम

Wed, 09 Oct 2024 02:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Oct 2024 02:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन
38th National Games will be held in Uttarakhand from 28 January to 14 February 2025 CM Dhami met PT Usha
सीएम धामी ने की भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा से मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में इस साल 38वें राष्ट्रीय खेल नहीं होंगे। अमर उजाला ने छह महीने पहले 24 अप्रैल 2024 के अंक में राष्ट्रीय खेलों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी थी। अमर उजाला की इस खबर पर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी मोहर लगा दी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डाॅ. पीटी ऊषा से मिलने के बाद बताया, उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल अगले साल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होंगे। उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज मिलने और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेलों के लिए हाईपावर कमेटी गठित होने के बाद इस साल अक्तूबर के तीसरे सप्ताह से नवंबर के दूसरे सप्ताह के बीच राष्ट्रीय खेल शुरू होने का दावा किया जा रहा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Mussoorie: बर्तन में थूक कर चाय पिला रहे दो युवक, घिनौनी हरकत से लोगों में उबाल, दून में भी सामने आया ये मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेलों की तिथि तय करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को पत्र लिखा गया था। इस बीच खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी केंद्रीय खेल मंत्री डाॅ. मनसुख मांडविया से मिलकर प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर रिपोर्ट सौंपी। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डाॅ. पीटी ऊषा से बात की, जिससे विभागीय अधिकारी उम्मीद जता रहे थे कि इसी साल 2024 में राष्ट्रीय खेल हो सकते हैं।ष्ट्रीय खेलों के माध्यम से एक अच्छा मंच मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed