Kedarnath By Election: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, 1200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, 130 बूथों पर तीसरी आंख की नजर
Kedarnath By Election 2024: पुलिस के साथ ही होमगार्ड और सीएपीएफ की भी तैनाती की गई है। कहा कि शांतिप्रिय तरीके से प्रचार हुआ है। पोलिंग पार्टियां आज रवाना हो गई हैं।
विस्तार
उत्तराखंड में बुधवार को केदारनाथ विधानसभा का उपचुनाव होना है। इसे लेकर पुलिस की तरफ से तैयारियां भी तेज हो गई हैं। एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि 1200 से भी अधिक पुलिसकर्मी इसमें लगे हैं। होमगार्ड और सीएपीएफ की भी तैनाती की गई है। कहा कि शांतिप्रिय तरीके से प्रचार हुआ है। पोलिंग पार्टियां आज रवाना हो गई हैं।
Kedarnath By-Election: अलग-अलग गुटों में बंटी कांग्रेस ने प्रचार में एकजुटता से किए वार, अब नतीजे का इंतजार
#WATCH केदारनाथ उपचुनाव को लेकर पुलिस की तरफ से तैयारियां जोरों-शोरों से हुई हैं। 1200 से भी अधिक पुलिसकर्मी इसमें लगे हैं। होमगार्ड, CAPF की भी तैनाती की गई है। शांतिप्रिय तरीके से प्रचार हुआ है। पोलिंग पार्टियां आज रवाना हो गई हैं: अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसपी रुद्रप्रयाग pic.twitter.com/MUg8WFqZFE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2024
केदारनाथ उपचुनाव में 130 बूथों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
केदारनाथ विस उपचुनाव में 130 बूथों पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। पहली बार 75 फीसदी मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए और वेबकास्टिंग हो रही है।
अब तक के चुनावों में विस के मतदान केंद्रों के सापेक्ष 50 फीसदी केंद्रों पर ही सीसीटीवी कैमरा लगाए जाते थे, लेकिन यह पहली बार है जब किसी विधानसभा के 75 फीसदी बूथों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। मंगलवार शाम तक 173 के सापेक्ष 130 केंद्रों में सीसीटीवी लगने के बाद क्रॉस चेक भी कर लिए गए हैं।
वहीं, निर्वाचन प्रक्रिया में इस्तेमाल हो रहीं 205 गाड़ियों में जीपीएस भी लगाया गया है। ताकि गाड़ियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। मुख्य निर्वाचन कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में वेबकास्टिंग एवं जीपीएस की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। संबंधित नोडल अधिकारी इसकी पूरी निगरानी करेंगे।