फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Accident at Dham helipad before heli service operation questions raised about safety of pilgrims

Kedarnath: हेली सेवा संचालन से पहले ही धाम हेलीपैड पर हुआ हादसा, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी उठे सवाल

Mon, 24 Apr 2023 12:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Apr 2023 12:32 PM IST
सार

पिछले साल भी अक्तूबर 2022 में केदार घाटी में आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट समेत 6 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। मुख्यमंत्री ने यात्रा काल के दौरान हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों की हेलीपैड पर चढ़ने व उतरते समय सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Accident at Dham helipad before heli service operation questions raised about safety of pilgrims
हेलीकॉप्टर हादसे में गई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा संचालन से पहले ही हेलीपैड पर हादसा हो गया। केस्ट्रल कंपनी के हेलीकॉप्टर के पिछले टेल रोटर पंखे की चपेट में आने से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत हो गई। वे रविवार को निरीक्षण के लिए डीजीसीए टीम के साथ केदारनाथ हेलीपैड गए थे।

विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार केदारनाथ हेलिपैड पर सबसे पहले सीईओ हेलिकॉप्टर में बैठे। वित्त नियंत्रक अमित सैनी हेलीकॉप्टर के पीछे की ओर से दूसरे दरवाजे की ओर जाने लगे और वह वह टेल रोटर पंखे की चपेट में आ गए। इस बीच मौजूद लोग उन्हें रोकने के लिए चिल्लाए भी, लेकिन हेलिकाप्टर की आवाज के कारण उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया। वह हादसे के शिकार हो गए।

विज्ञापन

सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि हेली सेवा संचालन से पहले डीजीसीए की टीम निरीक्षण करने आई थी, जिसमें यूकाडा के अधिकारी भी थे। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर, अपर कार्यकारी अधिकारी अनिल गर्ब्याल, वित्त नियंत्रक अमित सैनी भी टीम के साथ मौजूद थे। हेलीपैड पर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करने के बाद यह हादसा हुआ। डीजीसीए की तकनीकी टीम हादसे के कारणों की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से हेली सेवा संचालित की जाती है, लेकिन यात्रियों को उतारने और चढ़ाते समय हेलीकॉप्टर के पंखे बंद नहीं होते हैं। यूकाडा के वित्त नियंत्रक के साथ हुए हादसे से हेली सेवा से जाने वाले यात्रियाें की सुरक्षा पर सवाल उठे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यात्रा काल के दौरान हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों की हेलीपैड पर चढ़ने व उतरते समय सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। पिछले साल भी अक्तूबर 2022 में केदार घाटी में आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट समेत 6 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: ऑक्सीजन लेवल कम होने पर बिगड़ी धाम में दो लोगों की तबीयत, एयरलिफ्ट किया गया

मुख्यमंंत्री धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुखद बताते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इस प्रकार की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो, प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed