जानिए, कांग्रेस के केसी बाबा के पास कितनी हैं संपत्ति?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रत्याशी केसी बाबा के पास वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में करीब 4.52 करोड़ की चल अचल संपत्ति थी। जो पांच साल में बढ़कर अब छह करोड़ 86 लाख हो गई है। इस तरह पांच साल में बाबा की संपत्ति 1.86 करोड़ बढ़ चुकी है।
कांग्रेस प्रत्याशी का प्रोफाइल
नाम-केसी सिंह बाबा
पिता- हरिचंद्र राजसिंह
पत्नी - मणि माला सिंह
आयु-65 वर्ष
निवास- राजाफार्म ग्राम भगवंतपुर, तहसील काशीपुर, जिला ऊधमसिंह नगर।
शिक्षा- सीनियर कैंब्रेंज, सेंट जोसेफ कालेज नैनीताल।
कुल नकदी
नकदी- हाथ में नकदी तीन लाख, पत्नी के पास दो लाख रुपए।
-एसबीआई काशीपुर में 6.94 लाख, पत्नी के पास नैनीताल बैंक काशीपुर में 74 हजार 842 रुपए, स्वयं के पास एसबीआई नई दिल्ली में तीन लाख 87 हजार 723 रुपए, पत्नी के पास एसबीआई काशीपुर में 33 हजार 613 रुपया। पत्नी के पास एसबीआई काशीपुर में सावधि जमा खाते में एक लाख 94 हजार 748 रुपए। स्वयं के पास एसबीआई म्युच्युल फंड में तीन लाख 66 हजार 374 रुपए। स्वयं के पास एलआईसी पांच लाख की पालिसी, पत्नी के नाम पर साढ़े सात लाख की पालिसी।
-स्वयं के मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज में 18 हजार रुपए। पत्नी के नाम पर मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज में 42 लाख।
वाहन- महेंद्रा जीप माडल 1998 कीमत एक लाख, ट्रैक्टर 1998 कीमत एक लाख,
पत्नी के पास- मारुति कार माडल 2004 कीमत 50 हजार रुपए। टोयटा इनोवा कार माडल 2012 कीमत नौ लाख।
जेवर- स्वयं के पास तीन लाख के जेवर, पत्नी के पास 100 तौला सोना कीमत तीस लाख, पांच किलो चांदी के जेवर कीमत दो लाख
कुल संपत्ति
- स्वयं की कुल संपत्ति- 27 लाख 66 हजार 152 रुपए।
पत्नी के पास- 96 लाख तीन हजार 203 रुपए।
अचल संपत्ति- स्वयं की ग्राम भगवंत पुर में 8.5 एकड़ कृषि भूमि, ग्राम बैलजुड़ी में 0.5 एकड़ कृषि भूमि कुल लागत- 91 लाख 60 हजार रुपए।
- मौजा महेशपुर में 0.15 एकड़ गैर कृषि भूमि,मौजा महेशपुर में ही 1.247 हेक्टेयर गैर कृषि भूमि(धार्र्मिक प्रयोजन के लिए), रामनगर रोड पर 350 वर्गफीट का भूखंड, कीमत- 29 लाख रुपए।
रामनगर रोड में वाणिज्यिक भवन, तीन दुकान हीरो मोटर साइकिल शोरूम के पीछे रामनगर रोड काशीपुर,एक भवन मय तीन एकड़ जमीन कटोराताल काशीपुर में जिसमें सात खातेदार हैं,पत्नी के नाम 1/2 हिस्सा वाणिज्यिक भवन रामनगर रोड काशीपुर-कीमत- 154 लाख, पत्नी के नाम-60 लाख की संपत्ति, इसके अलावा भगवंतपुर में एक आवासीय भवन, रामनगर काशीपुर रोड पर चार आवासीय भवन, एक आवासीय भवन व 75 डेसिमिल जमीन
एसबीआई के पास कुल मूल्य- 180 लाख,
कुल अचल संपत्ति- चार करोड़ 54 लाख 60 हजार, पत्नी के पास 60 लाख
कुल संपत्ति- चार करोड़ 82 लाख 26 हजार 152, पत्नी के पास एक करोड़ 56 लाख तीन हजार 203 रुपए।
महायोग- छह करोड़ 38 लाख 29 हजार 355 रुपए।
लोन- पत्नी के नाम से नैनीताल बैंक काशीपुर में कार लोन पांच लाख 98 हजार 585 रुपए।