{"_id":"61268e748ebc3e48384cdd35","slug":"kaun-banega-crorepati-13-uttarakhand-dr-neha-won-12-and-a-half-lakh-rupees-in-kbc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा करोड़पति: उत्तराखंड की बेटी ने जीते केबीसी में साढ़े 12 लाख रुपये, पूरी की ससुर की तमन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन बनेगा करोड़पति: उत्तराखंड की बेटी ने जीते केबीसी में साढ़े 12 लाख रुपये, पूरी की ससुर की तमन्ना
Thu, 26 Aug 2021 12:16 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:16 AM IST
सार
डॉ. नेहा बाठला जोशी ने अपने ससुर प्रदीप जोशी की केबीसी की हॉट सीट पर बैठने की तमन्ना को पूरा कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : TWITTER- @SrBachchan
विस्तार
उत्तराखंड में रामनगर के धनखोला गांव की रहने वाली डॉ. नेहा बाठला जोशी ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में साढ़े 12 लाख रुपये जीते हैं। अपने ससुर प्रदीप जोशी की केबीसी की हॉट सीट पर बैठने की तमन्ना को भी उन्होंने पूरा कर दिया। तीन लाख बीस हजार रुपये की रकम जीतने के बाद नेहा ने महानायक अमिताभ बच्चन से यह निवेदन किया था।
विज्ञापन
डॉ. नेहा ने सोमवार को दो प्रश्नों का उत्तर दिया था। मंगलवार को नेहा ने शुरुआत अच्छी रही। दस हजार के पहले पड़ाव में पहली लाइफ लाइन ली। तीन लाख 20 हजार रुपये जीतने के जब महानायक अमिताभ बच्चन ने चेक बनाया और उन्हें देने लगे तो नेहा ने अपने ससुर प्रदीप जोशी को बुलाया।
विज्ञापन
कहा कि यह चेक वह अपने ससुर को देना चाहती हैं। अमिताभ बच्चन ने जैसे ही डॉ. नेहा के ससुर को चेक थमाया तो डॉ. नेहा ने एक और निवेदन कर दिया। उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा कि वह अपने ससुर को हॉट सीट पर देखना चाहती हैं। अमिताभ बच्चन ने इस निवेदन को मान लिया और उनके ससुर को भी हॉट सीट पर बैठाया। इसके बाद नेहा ने फिर गेम खेला और 25 लाख के सवाल पर खेल से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
बेजुबानों के डॉक्टरों को भी मिले सम्मान
डॉ. नेहा बाटला ने अमिताभ बच्चन को बताया कि जब किसी को पता चलता कि मैं डॉक्टर हूं तो उनके चेहरे की चमक बढ जाती, मगर जैसे ही उन्हें पता लगता कि मैं पशु चिकित्सक हूं तो उनके चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती। पशु चिकित्सकों के प्रति लोगों का सम्मान कम है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने सभी से आग्रह किया कि पशु चिकित्सकों का भी सम्मान किया जाना चाहिए क्योंकि वह बेजुबानों का इलाज करते हैं। आदमी तो अपनी बात या पीड़ा बता सकते हैं लेकिन बेजुबान अपनी पीड़ा नहीं बता सकते। केवल पशु चिकित्सक ही उनकी पीड़ा को समझ कर इलाज करते हैं।