{"_id":"5a18eb804f1c1b76678bd66d","slug":"kashmiri-student-drunk-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी छात्र ने कॉलेज में इस कलह के चलते गटका तेजाब, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी छात्र ने कॉलेज में इस कलह के चलते गटका तेजाब, हालत नाजुक
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 25 Nov 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
acid
देहरादून में पढ़ रहे कश्मीरी छात्र ने तेजाब गटककर मौत को गले लगाने का प्रयास किया। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि युवक ने पारिवारिक विवाद में यह कदम उठाया है। सिटी कंट्रोल रूम को शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि तेल भवन रोड पर रहने वाले एक युवक ने तेजाब का सेवन कर लिया। घायल को नाजुक हालत में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि तेजाब पीने वाला शाहिद बट जम्मू काश्मीर के नौ गांव का रहने वाला है।
दून के एक पैरा मेडिकल कालेज में वह बीएसएसी कर रहा है। साथ में आए चचेरे भाई दानिश फारूख डार और डा मंजूर अहमद डार ने बताया कि शाहिद ने पारिवारिक समस्या में खुदकुशी का प्रयास किया है।
विज्ञापन