फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kashipur news: A car broke down gate of AAP leader house, guard shot car driver

काशीपुर : आप नेता बाली के घर का गेट तोड़कर घुसी कार, चालक को गार्ड ने मारी गोली 

Tue, 17 Nov 2020 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Nov 2020 10:12 AM IST
सार

  • कार चालक गंभीर, दोस्तों ने अस्पताल में कराया भर्ती
  • पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए 
  • खबर लिखे जाने तक दर्ज नहीं हुआ है मुकदमा

विज्ञापन
Kashipur news: A car broke down gate of AAP leader house, guard shot car driver
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और उद्योगपति दीपक बाली के आवास का गेट तोड़कर घर में घुसी कार के चालक को गार्ड ने गोली मार दी। गोली चालक के सिर में लगी है और वह गंभीर है।

विज्ञापन


घायल की सूचना पर पहुंचे उसके मित्रों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। हालांकि कार और नेता के आवास पर लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ले ली हैं। 
विज्ञापन


जनपद नैनीताल थाना रामनगर छोई निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ  हेरी 27 पुत्र परमजीत सिंह सोमवार शाम किसी काम से काशीपुर आया था। रात करीब आठ बजे वह रामनगर रोड पर एसआईएमटी के पास अपने एक परिचित से मिलकर घर लौट रहा था। रामनगर रोड पर पहुंचते ही उसकी क्रेटा कार संख्या (यूके 04-2495) अनियंत्रित होकर आप नेता दीपक बाली के आवास का गेट तोड़ते हुए अंदर घुसी और फिर तेजी से बाहर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली सीधे हैरी के सिर पर लगी

अचानक हुई घटना से गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड हरकत में आया और उसने गाड़ी में बैठे हरप्रीत सिंह पर गोली चला दी। गोली सीधे हैरी के सिर पर लगी और वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

बताया जाता है कि घायल ने अपने मित्र रामनगर निवासी वीरेंद्र चौधरी उर्फ बॉबी को फोन पर घटना की सूचना दी। इधर बॉबी की सूचना पर ढकिया निवासी सन्नी चीमा और जितेंद्र मौके पर पहुंचे और घायल हरप्रीत को चामुंडा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

इसी बीच जानकारी मिलने पर प्रभारी कोतवाल सतीश कापड़ी ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान लिए। आप नेता बाली के आवास पर पुलिस टीम ने पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक की और मौके से क्रेटा कार भी कब्जे में ले ली।
 

कनाडा में हैं हैरी के पिता और भाई 

गोली लगने से घायल हरप्रीत पेशे से किसान है और वह रामनगर में अपनी मां के साथ रहता है। उसके पिता परमजीत व भाई माइकल कनाडा में रहते हैं। घायल हैरी के मित्रों ने उसकी मां को अभी मामले की जानकारी नहीं दी है।

हैरी के सिर में धंसे हैं 18 छर्रे   

आप नेता के सुरक्षा गार्ड ने कुछ दूरी से कार चालक पर फायर किया है। इसके चलते गोली से निकले छर्रे हैरी के सिर में फंस गए हैं। सीटी स्कैन में 18 छर्रे दिखाई पड़ रहे हैं।

मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कार कब्जे में ले ली है। मामले की जांच की जा रही है।   
- सतीश कापड़ी, एसएसआई 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed