{"_id":"afb2505c243478b4cd7bc0b78278fcbb","slug":"kashi-singh-airy-comment-on-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्थाई राजधानी के नाम पर प्रपंच कर रही सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘स्थाई राजधानी के नाम पर प्रपंच कर रही सरकार’
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 15 Oct 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने स्थायी राजधानी के नाम पर राज्य सरकार पर प्रपंच करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, मूलभूत सुविधाओं का अभाव और बड़े बांधों के निर्माण से बड़ी जनसंख्या को पलायन करना पड़ा है। उन्होंने मिनी तथा माइक्रो परियोजनाओं के लिए नीतियां शीघ्र बनाने की मांग की।
उक्रांद में एकता का समर्थन
नगर पालिका सभागार में प्रेस वार्ता में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि पार्टी के सभी धड़ों को एक होना चाहिए। उन्होंने स्वीकार किया कि भाजपा तथा कांग्रेस सरकारों को समर्थन देते हुए उक्रांद के प्रतिनिधियों ने संयम खोया है। हालांकि समर्थन देने को उन्होंने उक्रांद की राजनीतिक तथा नैतिक जिम्मेदारी बताया।
विज्ञापन
पंचेश्वर बांध का किया विरोध
ऐरी ने कहा कि पंचेश्वर बांध का उक्रांद पुरजोर विरोध करता है। कहा कि नेताओं तथा नौकरशाहों के गठजोड़ ने सूबे का विकास बाधित कर दिया है। उन्होंने कहा कि उक्रांद कार्यकर्ताओं के जीन में ही रचनात्मकता के लिए लड़ाका प्रवृत्ति है।
विज्ञापन
उत्तराखंड बचाने तथा बसाने के लिए छेड़ा गया यह अभियान उसका उदाहरण है। इस मौके पर केंद्रीय संसदीय समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, महामंत्री पंकज व्यास, अनुशासन समिति के अतुलचंद रमोला, संगठन मंत्री धर्मेंद्र कठैत, मदनमोहन नौटियाल, गणेश उप्रेती भी मौजूद थे।