फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   karnataka elephant patrolling in corbett park.

कार्बेट पार्क में अब कर्नाटक के हाथियों से होगी गश्त

Mon, 26 Oct 2015 01:40 PM IST
जितेंद्र पपनै/ अमर उजाला, रामनगर
जितेंद्र पपनै/ अमर उजाला, रामनगर Updated Mon, 26 Oct 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
karnataka elephant patrolling in corbett park.

जल्द ही कार्बेट पार्क में 2300 किमी का सफर तय कर कर्नाटक के हाथी गश्त और पर्यटन गतिविधियों में अपनी धाक जमाएंगे। इससे जहां गश्त में मदद मिलेगी, वहीं हाथियों की कमी भी दूर होगी।

विज्ञापन


पार्क के निदेशक समीर सिन्हा ने बताया कि पार्क में हाथियों की कमी होने के चलते इस बार कर्नाटक सरकार उत्तराखंड को 12 हाथी निशुल्क देगी। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक दिग्विजय सिंह खाती के साथ कर्नाटक जाकर हाथियों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


अब वहां के पशु चिकित्सक हाथियों का परीक्षण करेंगे, रिपोर्ट के आधार पर ही हाथियों का रूट चार्ट (एक समय में कितना सफर करना है) तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित हाथी कर्नाटक वन प्रभाग के विभिन्न कैंपों से आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक दिग्विजय सिंह खाती की ओर से इसका प्रस्ताव भेजा जा रहा है। जिस पर कर्नाटक सरकार अनुमति की मोहर लगाएगी। पहले कार्बेट पार्क में 13 हाथी थे, इनमें से सात की मौत हो चुकी है। हाथियों की कमी के चलते गश्त में काफी परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed